Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में विद्यार्थियों का डेटा कल तक करना होगा अपडेट, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

निदेशालय द्वारा पहले 7 व 23 अक्टूबर को पत्र जारी कर 4 नवंबर तक डेटा अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन कार्य अधूरा रहा। अब अंतिम अवसर देते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को कक्षावार डेटा हर हाल में 16 नवंबर तक अपडेट करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित रहा, तो स्कूल मुखिया व कक्षा इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को त्रैमासिक स्कीमों के तहत प्रोत्साहन राशि का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्मरण पत्र-2 जारी कर दूसरी और तीसरी तिमाही के विद्यार्थियों की उपस्थिति का डेटा 16 नवंबर तक एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

एससी, बीसी-ए और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को उपस्थिति के आधार पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से आठवीं तक के एससी, बीसी-ए और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को उपस्थिति के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जानी है। इसके लिए निदेशालय द्वारा पहले 7 व 23 अक्टूबर को पत्र जारी कर 4 नवंबर तक डेटा अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन कार्य अधूरा रहा।

अब अंतिम अवसर देते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को कक्षावार डेटा हर हाल में 16 नवंबर तक अपडेट करने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित रहा, तो स्कूल मुखिया व कक्षा इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।

खंड स्तर पर होगी निगरानी

महेंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों को पात्र विद्यार्थियों की उपस्थिति का डेटा 16 नवंबर तक एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए जाएंगे। खंड स्तर पर इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कुलदीप यादव को लगा दोहरा झटका, वनडे और टेस्ट टीम दोनों से हुए बाहर