Haryana news : हरियाण सरकार द्वार प्रदेश के प्रत्येक जिले की सड़कों का सुधार करने का प्लान तैयार किया है। जहां नई सड़कों निर्माण के साथ उनका विस्तार किया जा रहा है। इसी तरह हरियाणा के चरखी दादरी की सड़कों का विस्तार होगा। जिले की नौ सड़कों का नव निर्माण करवाने की योजना तैयार की गई है। जिसमें इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 20 किलोमीटर और इनके निर्माण पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन सड़कों के टूटने और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों की ओर से लगातार इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। इसके बाद विभाग ने इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसियों को नियुक्त कर दिया है। जिन सड़कों का नव निर्माण किया जाना है, उनमें बौंद कलां से मालपोष रोड, धिकाड़ा स्कूल रोड, रानीला बाईपास रोड, अचीना से बिगोवा रोड, स्वरूपगढ़ से सातौर रोड, कन्हेटी से भागवी रोड, बिरही खुर्द रोड, घसोला रोड और रामनगर से घसोला रोड शामिल हैं। इन सभी मार्गों पर कई जगह सड़क की परत उखड़ चुकी है तो कहीं गड्डों से वाहन चालक परेशान हैं।
टेंडर की प्रक्रिया पूरी, एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई
इन सड़कों के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से टेंडर जारी किए गए थे। अब सभी सड़कों के नव निर्माण के लिए एजेंसियों को नियुक्त कर दिया गया है। इसके तहत करीब 20 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से संबंधित गांवों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से ग्रामीण इन मागों की मरम्मत के बजाय नए सिरे से निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी किए : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन गुरचरण सिंह ने बताया कि जिले की इन सड़कों के नव निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। जिसमें सभी कायों के लिए एजेंसी को नियुक्त किया जा चुका है। लेकिन एनसीआर में निर्माण कार्य पर पाबंदी होने से इनके निर्माण कार्य में कुछ देरी हो सकती है। ग्रैप के हटते ही इन सड़कों पर कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।


