Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल 16 नवंबर, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

कल का मौसम
कल का मौसम

Kal Ka Mausam: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक बार फिर एक्टिव होने से उत्तरी भारत के कई राज्यों मौसम में एक बार फिर पलटी मारी है। आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में सुबह से मौसम बदलने के बाद दिनभर बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की खबर भी सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल 16 नवंबर, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली में कल हो सकती हल्की बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल प्रदेश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने से लोगों को प्रदूषण की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली के अलावा पंजाब हरियाणा और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में कल की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव की चलते हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार सहित कई जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहे। वहीं सिरसा जिले की राजस्थान सीमा से लगते गांवों में देर शाम बूंदाबांदी भी हुई।

राजस्थान के 10 जिलों में कल बारिश का अलर्ट

राजस्थान प्रदेश में कल भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार कल 15 नवंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल रविवार को श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, सीकर और नागौर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राजस्थान प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण कई जिलों में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं आज शनिवार के दिन प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल भी बना रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव,10 जिलों में बारिश का अलर्ट