Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक जिले में कई फीडरों पर लगेगा आज पावरकट, बिजली विभाग करेगा मेंटेनेंस कार्य

Rohtak Powercut Update
Rohtak Powercut Update

Rohtak Powercut Update: हरियाणा प्रदेश के रोहतक में आज बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते कई फीडरों में पावरकट दिया जाएगा। रोहतक में आज बिजली विभाग की कर्मचारी अलग-अलग शिफ्टों में मेंटेनेंस कार्य करेंगे। बिजली विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज 15 नवंबर को रोहतक जिले में सांपला स्थित 132 केवी पावर हाउस पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकट के दौरान रहवासियों को स्वयं बिजली की व्यवस्था करनी होगी।

इंडस्ट्रियल एरिया में दिया जाएगा 2 घंटे का पावरकट

रोहतक में इंडस्ट्रियल एरिया में भी आज 2 घंटे बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक 11 केवी खरावड़, दिल्ली रोड इंडस्ट्रियल, गांधरा रोड इंडस्ट्रियल, यूपीएस इंडस्ट्रियल, मन्नत हवेली, अबुन्तु हॉस्पिटल, सिंगला स्ट्रिप, गांधरा एमजीजेजी, सांपला इंडस्ट्रियल नंबर-2 और अटायल एपी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में 2 घंटे का पावरकट दिया जाएगा।

9 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन

रोहतक में आज सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक 33 केवी रोहद सब-स्टेशन पर शटडाउन रखा गया है। इस अवधि में टी/एफ-2 से जुड़े कई 11 केवी फीडर बंद रहेंगे, जिससे संबंधित औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। बंद रहने वाले फीडरों में एसआर स्टील, मरीनो, नीलकंठ, आइसबर्ग, डेकोविनाइल, एचआर पॉलीकोट, अल्यूटेक, वेलस्प्रिंग, रेडिको, राव प्लास्ट, प्लेग्रो और कुमार प्रिसिजन शामिल हैं। वहीं, 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेडिकल मोड़ से आगे के कुछ इलाकों में, विशेषकर डी पार्क की ओर और दरियाव नगर क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इन 16 खेल स्टेडियमों का होगा कायाकल्प, 13 के लिए बजट मंजूर, 3 पर काम शुरू