Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामाशाह सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न 

भामाशाह सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न 

धनाऊ/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदराम की बेरी में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह जनप्रतिनिधि रघुनाथराम खिलेरी मुख्य के आतिथ्य में एवं ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद राम मेघवाल पीईईओ मोहनलाल जाणी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस मौके पर रूगनाथ राम खिलेरी ने कहा की विद्यालय में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी एवं विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए मोहनलाल जाणी ने कहा कि किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार करने की क्षमता प्रत्येक बालक बालिका में होती है परंतु ऐसे सकारात्मक विचारों को जगाने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना चाहिए विद्यालय हेतु हेमाराम ढाका, सुखराम ढाका, गोविंद ढाका और राणाराम ढाका द्वारा भूमि दान करने की घोषणा की गई इस मौके पर उपसरपंच धूड़ाराम,प्रधानाध्यापक देवराज सिंह , कुलदीप ,जितेंद्र ,गोविंद ढाका ,उमाराम सोलंकी,प्रदीप कुमार , सूरज कुमार ,सोनू, अभयसिंह ,पांचाराम सहित सैकड़ों अभिभावको एवं ग्रामीण जनों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन अध्यापक दिनेश कुमार खिलेरी ने किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Trains affected : श्रीगंगानगर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई रुट प्रभावित, आज से 12 ट्रेनों का बदला समय