Old Evergreen Song: भारतीय फिल्मों में दर्द भरे गानों का अपना अलग स्थान है। यह गाने हमेशा लोगों के जुबां पर रहते हैं। ऐसा ही एक गाना 56 साल पहले गाया गया, जो आज भी लोगों के दिलों में राज करता है। साथ ही इस गाने (Old song)में अधूरी मुहब्बत को दर्शाया गया है। ऐसे में युवाओं के बीच यह गाना काफी चर्चित रहता है।
1970 में रिलीज हुई फिल्म खिलौना का गीत ‘खुश रहे तू सदा ये दुआ है मेरी' ऐसा गाना है जो, आज भी कुछ लोगों की आंखों को नम कर देता है। यह गाना भारतीय फिल्म जगत में अमर हो गया है। क्योंकि जब भी इस गीत को सुनते हैं तो टूटे हुए दिल का पूरा दर्द बयां हो जाता है।
इस गाने को मोहम्मद रफी की आवाज ने ऐसा सजाया कि यह भारतीय फिल्म संगीत के सदाबहार गानों (Evergreen hindi song) में शुमार हो गया। यह गाना1970 में आई फिल्म खिलौना में गाया गया था। ऐसे में जिन लोगों कभी भी प्यार में दर्द लिया है, उनको उसी दौर की याद दिलवाता है।
इस गाने में अधूरे प्यार में अपनी प्रेमिका को जिस प्रकार से शिकवा किया जाता है, वह बहुत ही अदभुत है। क्योंकि प्रेमी प्यार में दिल टूट जाने के बाद भी अपनी महबूबा के लिए खुशियां ही मांगता है। इस गाने (Old hindi song) में जब प्रेमी अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे का होते देखता है, वह बेश निराश होता है, लेकिन उसके लिए खुशियों की मांग करते हुए दुआ के रूप में यह गाना गाता है।
3 मिनट 36 सेकंड का यह गाना किसी भी प्रेमी के दिल तक उतरने की कुवत रखता है। इस गाने को लिखा हिंदी सिनेमा के जानेमाने गीतकार आनंद बख्शी ने। जब यह गाना लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत और मोहम्मद रफी की आवाज में लोगों तक पहुंचता तो हर प्रेमी के दिल में दर्द का एहसास करवाया।


