Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग अलर्ट, 15 ट्रेनों में बढ़ाई गई कोच की संख्या

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग अलर्ट, 15 ट्रेनों में बढ़ाई गई कोच की संख्या

Railway Train Expansion : रेलवे विभाग ने दिवाली के साथ छठ पूजा को देखते हुए ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए 15 ट्रेनों के डिब्बों में विस्तार किया गया है। यह अधिकतर ट्रेन राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों से चलकर हरियाणा होते हुए दिल्ली, यूपी व बिहार व बंगाल की तरफ जाने वाली है।

इन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने से पूर्वांचल में छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों को जाने में आसनी रहेगी और घर पर त्योहार मनाने के बाद वापस इन ट्रेनों के माध्यम से अपने काम पर लौट सकेंगे। 15 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। जिससे यात्रियों को सीट आसानी से उपलब्ध हो सके।

इसमें अधिकतर ट्रेन सुपरफास्ट व एक्सप्रेस है, इसके कारण वेटिंग में चल रही टिकट कंफर्म होने में आसानी होगी। इसके साथ ही यात्री सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल ने कमर कस रखी है। इसके अंतर्गत सुरक्षा बलों ने ट्रेनों में पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन जैसे ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थों को ट्रेन के यात्री कोच अथवा पार्सल में ले जाने वालों पर सख्त नजर रख रही है। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं पार्सल कार्यालयों में जांच और निगरानी बढ़ाई गई है।

बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक्स रे बैगेज स्कैनर मशीन, एचएचएमडी, डॉग स्क्वॉड की सहायता से सघन जांच एवं सीसीटीवी के माध्यम से 24X7 सतत निगरानी की जा रही है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही रेलवे पुलिस के जवान लगातार प्लेटफॉर्म एवं ट्रेनों में गश्त कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर