Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसबीआई की FD स्कीम में निवेश कर बिना जोखिम के घर बैठे-बैठे करें कमाई, देखिए कितना मिल रहा है रिटर्न

SBI FD Scheme
SBI FD Scheme

SBI FD Scheme: अगर आप अपनी जमा पूंजी से निवेश करने की सोच रहे हैं तो स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही फिक्स डिपॉजिट स्कीम में बिना जोखिम के निवेश कर घर बैठे बैठे कमाई कर सकते हैं। बचत के लिए हमेशा ही फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को सुरक्षित माना जाता है। यहां निवेश जहां बेहतर रिर्टन मिलता है, वहीं जमा पूंजी भी सुरक्षित रहती है। FD में भी यदि ब्याज दर अधिक मिल जाए तो फिर बचत अधिक हाेती है। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई इस जरूरत को पूरा कर रहा है।

क्योंकि बहुत सारे लोग सुरक्षित निवेश के लिए शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहना चाहते हैं। ऐसे में FD उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए देश का सबसे बड़ा सरकारी यानी SBI बेहतर एफडी योजनाएं लेकर आया है।

4 साल की FD पर मिल रही शानदार ब्याज दर

यूं तो अलग-अलग बैंकों द्वारा एफडी पर अलग अवधि के लिए ब्याज दर तय होती हैं, लेकिन चूंकि भारतीय स्टेट बैंक सार्वजनिक क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैंक है, ऐसे में यहां विश्वास अधिक रहता है। बैंक द्वारा 7 दिन तक की अवधि के लिए भी एफडी के विकल्प दिए जाते हैं। बेशक अधिक से अधिक 10 साल की अवधि के लिए FD करवाई जा सकती है।

ऐसे में एसबीआई की 4 साल वाली एफडी उम्र के हिसाब से अपने ग्राहाकों को बेहतर रिर्टन दे रही है। वर्तमान में बैंक द्वारा 4 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों यानी 60 से कम वलों को 6.30 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं यदि ग्राहक 60 साल या इससे अधिक उम्र का है तो FD पर 6.80 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 80 या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन हैं तो ब्याज दर 6.90 प्रतिशत वार्षिक हो जाती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर