Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चंडीगढ़ और बिहार के बिच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हरियाणा के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें शेड्यूल

दिवाली के साथ छठ और अन्य पर्वों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास सौगात दी है। क्योंकि इस सीजन में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में दबाव कम करने के लिए रेलवे ने उत्तर भारत के प्रमुख शहर चंडीगढ़ से बिहार के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।

SPECIAL TRAIN UPDATE
SPECIAL TRAIN UPDATE

Special Train: रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा और बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दिवाली के साथ छठ और अन्य पर्वों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास सौगात दी है। क्योंकि इस सीजन में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में दबाव कम करने के लिए रेलवे ने उत्तर भारत के प्रमुख शहर चंडीगढ़ से बिहार के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला लिया है।

इसमें से दो ट्रेन हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी रूकेंगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। इसके तहत रेलवे द्वारा 04514 चंडीगढ़ से 7 और 11 नवंबर को विशेष रेल गाड़ी बिहार के पूर्णिया तक चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और 10:45 बजे अंबाला होते हुए 11:30 बजे यमुनानगर-जगाधरी आएगी। इसके बाद इस ट्रेन को सहारनपुर के रास्ते वाराणसी- छपरा और सहरसा होते पूर्णिया जंक्शन तक चलाया गया है। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3:50 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

वहीं पूर्णिया से वापसी में गाड़ी संख्या 04513 चंडीगढ़ से चलेगी। यह ट्रेन वापसी में 9 और 13 नवंबर को चलेगी। इसको पूर्णिया जंक्शन से सुबह 6:50 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:38 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंच जाएगी। इसके बाद यहां से रवाना होकर दोपहर बाद 1:40 बजे अंबाला और फिर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04530 को सरहिंद से सहरसा के लिए चलेगी। इसका संचालन 10 और 14 नवंबर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 12:15 बजे अंबाला और 1:05 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। इसके बाद 1:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 04529 को 7 , 11 और 15 नवंबर सहरसा से 7:15 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन चलने से अगले दिन 9:20 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। 12 सामान्य श्रेणी वाली यह रेलगाड़ी यात्रियों को बड़ी सुविधा देगी। हालांकि इसमें दो एसएलआर कोच भी रहेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर