Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान को 12 दिसंबर को मिल सकती है रेलवे की ओर से बड़ी सौगात, जयपुर आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

प्रदेश में रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए और रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा 12 दिसंबर को बड़ी सौगात दी जा सकती है। बता दें कि रेलवे द्वारा इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह की मेजबानी जयपुर को दी गई है। ऐसे में 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी शिरकत करेंगे।

Railway Mandal Jaipur
Railway Mandal Jaipur

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए और रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा 12 दिसंबर को बड़ी सौगात दी जा सकती है। बता दें कि रेलवे द्वारा इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह की मेजबानी जयपुर को दी गई है। ऐसे में 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान रेल मंत्री राजस्थान प्रदेश के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

रेल मंत्री के साथ समारोह में रेलवे की तमाम बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद

12 दिसंबर को जयपुर में होने जा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सतीश कुमार, महानिदेशक, बोर्ड सदस्य और देशभर के जोनल रेलवे तथा उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक सहित तमाम बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू करने के निर्देश हुए जारी

जयपुर में होने जा रहे 12 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मान समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे महाप्रबंधक पंकज शर्मा को सम्मान समारोह की तैयारी शुरू करने के निर्देश मिले हैं। राष्ट्रीय सम्मान समारोह की तैयारी शुरू करने के निर्देश रेलवे बोर्ड के सचिव परम आनंद शर्मा द्वारा जारी किए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने 12 दिसंबर को दोपहर में आयोजित होने जा रहे समारोह के लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और ठहरने की सुविधाओं से दूरी को ध्यान रखते हुए समारोह स्थल के चुनाव के निर्देश जारी किए गए हैं।

रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में तकरीबन 600 अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव को राष्ट्रीय सम्मान समारोह के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर की मेजबानी में होने जा रहे इस समारोह में रेल मंत्री राजस्थान को रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु बड़ी सौगात दे सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर