Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जेईएन के पदों पर राजस्थान कर्मचारी बोर्ड करेगा इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, फरवरी में होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जेईएन के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। लेकिन अब इस भर्ती के लिए 900 पद और बढ़ाए गए हैं। इस प्रकार अब पद बढ़ाए जाने के बाद कुल 1774 पदों पर जेईएन की भर्ती होगी, जो राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा एक साथ जेईएन के पदों पर की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती होगी।

JEN Requirement Rajasthan
JEN Requirement Rajasthan

RSSB जेईएन भर्ती 2026: राजस्थान प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जेईएन के पदों पर अपने इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती करने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेईएन के 1774 पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी। इससे पहले राजस्थान प्रदेश में कर्मचारी बोर्ड द्वारा जेईएन के पदों पर इतनी बड़ी भर्ती कभी नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि पहले बोर्ड द्वारा जेईएन के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे। लेकिन अब इस भर्ती के लिए 900 पद और बढ़ाए गए हैं। इस प्रकार अब पद बढ़ाए जाने के बाद कुल 1774 पदों पर जेईएन की भर्ती होगी, जो राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा एक साथ जेईएन के पदों पर की जाने वाली सबसे बड़ी भर्ती होगी।

2 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेईएन के पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1774 पदों पर होने वाली जेईएन की भर्ती के लिए परिक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न शहरों में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा। आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बताया कि फरवरी महीने में जेईएन के पदों पर होने वाली परीक्षा के 2 घंटे का समय रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को 2 घंटे में 120 प्रश्नों का जवाब देना होगा।

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रहेगी और अभ्यर्थियों को आगे के चरण के लिए 40% अंक लेना आवश्यक है। आलोक राज ने बताया कि कर्मचारी बोर्ड के इतिहास की सबसे बड़ी जेईएन भर्ती में 900 पद बढ़कर 1774 पद कर दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए नए अभ्यर्थियों को मौका देने हेतु संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर