Haryana Electric Bus : हरियाणा में सरकार द्वारा रोडवेज नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। अब हरियाणा रोडवेज का इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए नए इलेक्ट्रिक बस बेड़े में शामिल की जा रही है। अब हरियाणा रोडवेज ने स्पेशल इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने की योजना बनाई है।
इसके लिए हरियाणा के सिरसा में दिल्ली के वसंत विहार जैसा बस टर्मिनल बनाया जाएगा। जहां से हरियााण सिरसा डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन किया जाएगा। इसके लिए जीएम कार्यालय की ओर से डायरेक्टर जनरल ट्रांसपोर्ट, परिवहन सेवाएं को इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
प्रस्ताव में पुरानी वर्कशॉप की खाली पड़ी जमीन को इसके लिए चिन्हित किया गया है। करीब 5 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किया जा सकेगा। यहां बसों के ठहराव के साथ चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद सिरसा डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ होगा।
इन बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाने की योजना है। इससे यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अलग से चार्जिंग व्यवस्था विकसित करना भी जरूरी होगा, जिसे डिपो परिसर में ही तैयार किया जाएगा।
बस अड्डे चार्जिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे
रोडवेज डिपो सिरसा जीएम अजय दलाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने के लिए करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां डिपो और चार्जिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
रोडवेज डिपो की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इससे पहले बस अड्डे के विस्तार का प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेजा जा चुका है। अब इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग डिपो विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए पुरानी वर्कशॉप की खाली जमीन को उपयुक्त मानते हुए प्रस्ताव में शामिल किया गया है।


