Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मजबूत चट्टान बनकर खड़े हो गए न्यूजीलैंड के सामने केएल राहुल, भारत को दिलाई 2-0 की बढ़त

एक समय ऐसा लगने लगा था कि कहीं भारतीय यह मैच न्यूजीलैंड के हाथों हार ना जाए। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के सामने मजबूत चट्टान की तरह डटे रहे। केएल राहुल ने इस मुकाबले में सुलझी हुई बैटिंग का परिचय देते हुए राहुल द्रविड़ की याद दिला दी।

KL Rahul Story
KL Rahul Story

India-Newzealand Oneday Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के मैदान पर खेला गया दूसरा एकदिवसीय मुकाबला कम स्कोर के बावजूद रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 135 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू होने से पहले ऐसा लग रहा था कि इस छोटे से स्कोर को भारत आसानी से हासिल कर लेगा। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों द्वारा की गई कसी हुई बोलिंग के सामने भारतीय टीम भी लड़खड़ाती हुई नजर आई। भारत ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 रन तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट गंवा दिए थे।

एक समय ऐसा लगने लगा था कि कहीं भारतीय यह मैच न्यूजीलैंड के हाथों हार ना जाए। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के सामने मजबूत चट्टान की तरह डटे रहे। केएल राहुल ने इस मुकाबले में सुलझी हुई बैटिंग का परिचय देते हुए राहुल द्रविड़ की याद दिला दी। केएल राहुल की शानदार बैटिंग की बदौलत भारत ने वेलिंगटन का मुकाबला जीत कर न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है।

केएल राहुल 38 गेंदों में 26 रन बनाकर रहे नॉटआउट

वेलिंग्टन के मैदान में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 134 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 135 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले और विराट कोहली 7 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का शिकार हो गए।

नमन धीर को भी 12 रनों के स्कोर पर जैकब डफी ने ही आउट किया। वहीं रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अंशुल कंबोज को केली जेम्सन ने और अक्षर पटेल को सात रन के स्कोर पर मैथ्यू फिशर ने आउट कर जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में भारत को जीत दिलाने का पूरा भार केएल राहुल के कंधों पर आ टिका।

केएल राहुल समझदारी के साथ बैटिंग करते हुए इस मैच में 38 गेंदों में 26 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने मजबूत चट्टान बनकर खड़े हो गए। राहुल ने इस पारी के दौरान दो शानदार छक्के और दो चौके भी लगाए। हालांकि बारिश की वजह से मैच को बीच में ही रोकना पड़ा और भारत को डीएलएस मेथड से चार रनों से विजय घोषित कर दिया गया।

इस मैच की जीत का पूरा श्रेय भारतीय गेंदबाजों को जाता है लेकिन कठिन समय के दौरान केएल राहुल द्वारा की गई शानदार बल्लेबाजी भी काबिले तारीफ रही। भारत की तरफ से आज सबसे अधिक चार विकेट गुरनूर ब्रार को मिले। इसके अलावा अंशुल कंबोज, अजीब नबी और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिली। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ अगला मुकाबला हैमिल्टन के सेडन ग्राउंड में 10 नवंबर को खेलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर