Soyabean Rate Hike: सोयाबीन की कीमतों में छल और अच्छी पैदावार से इस बार बाजारों में रौनक देखने को मिली है। इस बार पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ हुई। इस बार त्योहार पर बाजार में सुबह से ही ग्रामीण ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। बाजार में कपड़ा, ज्वेलरी, किराना, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई-नमकीन और आतिशबाजी की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। सोयाबीन सहित दूसरी फसलों की पैदावार इस बार अच्छी हुई है। जिस वजह से लोग दिवाली के त्योहार पर खरीदारी के लिए शहर पहुंच रहे हैं।
दिवाली के त्योहार पर भीड़ और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण कई शहरों के बाजरो में कई बार जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर और एमपी की राजधानी भोपाल के मुख्य मार्गों पर भी वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। इस बार खरीफ फसल की आवक और सोयाबीन के अच्छे उत्पादन से किसानों के हाथ में पैसा आने के कारण खरीदारी का उत्साह दिखाई दे रहा है।
जयपुर सहित विभिन्न मंडियों में सोयाबीन भाव
देश की राजधानी जयपुर में 7 नवंबर को सोयाबीन का भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल के पास पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम भाव 6600 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राजस्थान प्रदेश की प्रतापगढ़ जिले की अर्नोड् मंडी में 4 नवंबर को काला सोयाबीन अधिकतम भाव 8712 रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 8250 प्रति क्विंटल देखने को मिला। इसके अलावा झालावाड़ उदयपुर और कोटा जिले में भी सोयाबीन का भाव 6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहा है।


