Old Song: लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी द्वारा अपनी जादुई आवाज में 70 और 80 के दशक में हिंदी संगीत प्रेमियों के लिए बनाए गए कई सुपरहिट गाने आज भी लोगों के दिल के करीब है। आज हम जिस सदाबहार गाने (Kishore Kumar evergreen song) की बात कर रहे हैं, उसे 80 के दशक में अवतार फिल्म के लिए ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' (80's Hindi song) टाइटल से बनाया गया था।
यह गाना 4 दशकों बाद भी लोगों के दिल के करीब बना हुआ है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जादुई आवाज के चलते ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' गाना 43 वर्ष बाद भी पुराना नहीं हुआ। आज भी इस गाने को अवतार फिल्म के लोकप्रिय गानों में से एक माना जाता है।
‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' गाना 43 वर्ष बाद भी Gen Z का बना हुआ है फेवरेट
लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में 1983 में आए ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' सुपरहिट हिंदी गाने (superhit old Hindi song) को आज के दौर में सबसे अधिक युवा पीढ़ी द्वारा सुना जाता है। 43 वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह गाना Gen Z का फेवरेट बना हुआ है।
प्यार के सुंदर दृश्य को दिखाने वाला यह सदाबहार गीत जितना पसंद 80 के दशक में किया जाता था, उतना ही पसंद आज के जमाने में भी किया जा रहा है। इस गाने का मधुर संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) ने तैयार किया था और गीतकार की भूमिका आनंद बख़्शी जी ने निभाई थी। आनंद जी द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल आज भी Gen Z के दिल के करीब बने हुए हैं।
राजेश खन्ना और शबाना आजमी की जोड़ी ने डाल दी थी गाने में जान
1983 में रिलीज हुई बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म “अवतार" में राजेश खन्ना और शबाना आजमी ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म उस दौर में बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के सुपरहिट गाने ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' में राजेश खन्ना और शबाना आजमी ने अपने अभिनय से जान डाल दी थी।
लता और किशोर की आवाज में राजेश खन्ना व शबाना आज़मी के अभिनय से सजा यह गाना चार दशकों से हिट बना हुआ है। बता दें कि राजेश खन्ना और शबाना आजमी (Rajesh Khanna and Shabana Azmi) की जोड़ी द्वारा एक साथ की गई साथ 7 में से 6 फिल्में बड़ी हिट साबित हुई थी।
बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी पर फिल्माए गए कई सदाबहार नगमे (evergreen Hindi song) आज भी हिट की श्रेणी में आते हैं। 80 के दशक में जितना प्यार राजेश खन्ना और शबाना आज़मी की “अवतार" फिल्म को मिला था उतना ही प्यार लोगों ने इस जोड़ी पर फिल्माए गए ‘दिन महीने साल गुजरते जाएंगे' सदाबहार गाने को दिया था।


