Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विराट कोहली बने रिकॉर्ड ब्रेकर मशीन, 7 रन बनाकर भी कर गए बड़ा कारनामा

विराट जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो एक ना एक रिकॉर्ड ब्रेक हो ही जाता है। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही विराट कोहली का बल्ला खुलकर नहीं चला। लेकिन सात रनों की छोटी सी पारी में भी विराट बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे।

Virat Kohli Record
Virat Kohli Record

Cricket Record Break: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों रिकॉर्ड ब्रेकर मशीन बन चुके हैं। विराट जब भी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो एक ना एक रिकॉर्ड ब्रेक हो ही जाता है। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही विराट कोहली का बल्ला खुलकर नहीं चला। लेकिन सात रनों की छोटी सी पारी में भी विराट बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। विराट कोहली आज के मैच में सात रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली के आज के मैच के 7 रन मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक कुल 1978 रन हो गए हैं।

रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर वन खिलाड़ी

आज के मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में प्रथम स्थान पर थे। रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाए थे। वहीं पिछले मैच में विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेल कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली थी। पिछले मैच में रिकी पोंटिंग और विराट कोहली 1971 रनों के साथ बराबरी पर थे। वहीं आज के मैच में सात रन बनाकर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन आते हैं तीसरे नंबर पर

न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम और तीसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में 1978 रनों के साथ प्रथम स्थान पर विराट कोहली है। वहीं दूसरे नंबर पर 1971 रन के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिंकी पोंटिंग का नाम आता है। तीसरे स्थान पर 1750 रनों के साथ भारत के लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आते हैं। वहीं इस लिस्ट में चौथे स्थान पर 1568 रनों के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा और पांचवें स्थान पर भी 1519 रनों के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज सनत जयसूर्या आते हैं। बता दें कि करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत आज भारत ने जीत के साथ न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बचत खाता, FD या म्यूचुलअ फंड? बच्चों के लिए कौन सा निवेश रहेगा सबसे बेहतर