IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हुए दूसरे वनडे मैच काफी रोचक रहा। जहां पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ी रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इस मैच में भारत के दिग्गज प्लेयर विरोट कोहली व शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन गुरनूर सिंह बरार ने न्यूजीलैंड के बेस्टमेनों पर कहर बनकर टूटे।
इसके बाद बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ और डीएलएस नियम लागू होने पर भारत को 4 रन से विजेता घोषित किया गया। भारत ने पहले टास करके गेंदबाजी को चुना था। जहां पर भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लंबे समय तक नहीं टिक पाए।
जहां पर न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें न्यूजीलैंड के बेस्टमैन डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उसने 104 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनके दूसरे छोर पर न्यूजीलैंड का कोई भी प्लेयर भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया।
भारतीय गेंदबाज गुरनूर सिंह बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। गुरनूर सिंह बरार ने 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर चार खिलाड़ियों को वापस भेजने का काम किया। गुरनूर सिंह बरार न्यूजीलैंड खिलाड़ियों पर इतने भारी पड़ रहे थे कि दो ओवर में कोई भी रन नहीं दिया। जबकि अंशुल कंबोज को दो विकट, Auqib Nabi ने दो, अक्षर पटेल ने दो विकट लिए, जबकि अर्शदीप को इस मैच में कोई भी विकट नहीं मिला।
न्यूजीलैंड बल्लेबाजी स्कोर
डेरिल मिचेल – 55 रन (104 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के)
मिशेल सैंटनर – 31 रन (38 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के)
हेनरी निकोल्स – 11 रन
टॉम लैथम – 7 रन
काइल जेमिसन – 7 रन
विल यंग – 6 रन
नाथन स्मिथ – 3 रन
जैकब डफी – 1 रन
भारतीय बल्लेबाज भी संघर्ष करते हुए नजर आए
न्यूजीलैंड के टारगेट को लेकर मैदान में उतरी भारतीय खिलाड़ी भी रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। जहां पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल बिना रन बनाए हुए आउट हो गए, जबकि विराट कोहली मात्र 7 रन ही बनाकर आउट हो गए।
टीम इंडिया की पारी में शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और वह 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसी दौरान जैकब डफी की गेंद की गेंद पर हेनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट हो गए। मध्यक्रम की बात की जाए तो श्रेयस अय्यर ने टीम पारी को संभाला और उन्होंने 46 गेंदों पर 30 रन बनाए और इसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाया, जबकि अक्षर पटेल भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और वह सात रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद भारतीय विकटकीपर केएल राहुल ने पारी को संभाला और 38 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे थे और उस समय भारत की सात विकट गिर चुकी थी। इसी बीच में मैदान पर बारिश हो गई, लेकिन मैदान ज्यादा गिला होने के कारण दोबारा मैच नहीं शुरू हो पाए। इसके बाद बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ और डीएलएस नियम लागू होने पर भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया। अब भारत 2-0 से इस सीरिज में आगे चल रहा है।
भारत की बल्लेबाजी का स्कोर
रोहित शर्मा 23 रन (28 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के)
शुभमन गिल 0 रन
विराट कोहली 7 रन
श्रेयस अय्यर 30 रन (46 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का)
अक्षर पटेल 7 रन
केएल राहुल 26 रन नबाद
नमन धीर 12 रन
अंशुल कंबोज 1 रन
औकिब नबी 1 रन नबाद