New Rail Connectivity : दीपावली त्योहार पर आज से चलेगी साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर ट्रेन दिवाली पर्व पर रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान, यूपी के रास्ते बिहार को नई ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे विभाग द्वारा साप्ताहिक ट्रेन के माध्यम से इन राज्यों की नई कनेक्टिविटी की गई है। इस ट्रेन के माध्यम से अतिरिक्त यात्रीभार से राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग ने साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर-अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा।
नई ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09473, साबरमती बीजी-मुजफ्फरपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 7 और 14 नवम्बर को (02 टिप) साबरमती बीजी से प्रत्येक शनिवार को 19.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सोमवार को 4.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09474, मुजफ्फरपुर-साबरमती बीजी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 9 और 16 नवम्बर को (02 दिप) मुजफ्फरपुर से प्रत्येक सोमवार को 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को 5 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी।
राजस्थान के इन रेलवे स्टेशनों पर होगा ठहराव
मार्ग में यह कलोल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, सुबेदारगंज, जानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औड़िहार, बलिया, सुरेननपुर, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 22 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 24 कोच होंगे।


