Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वेलिंग्टन के मैदान पर गुरनूर ब्रार का चला जादू, 150 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई न्यूजीलैंड

भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने आज 10 ओवर में तीन की इकोनॉमी रेट से मात्र 30 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की। आज के मैच में गुरनूर ने टॉम लाथम को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को शून्य पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर और नेथन स्मिथ भी आज के मैच में गुरनूर ब्रार का शिकार बने।

GURNOOR BRAR
GURNOOR BRAR

Ind-Newzealand Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वेलिंगटन के हेनरी मैदान पर खेले जा रहे पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की टीम ने घुटने टेक दिए हैं। भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार की स्पीड के सामने कीवी बल्लेबाज पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। गुरनूर ब्रार की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम डेढ़ सौ का आंकड़ा भी नहीं छु पाई। न्यूजीलैंड आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत को इस मैच में जीत के लिए 135 रनों का छोटा सा लक्ष्य मिला।

गुरनूर ब्रार ने 30 रन खर्च कर चटकाए चार महत्वपूर्ण विकेट

गुरनूर ब्रार ने आज कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार ने आज 10 ओवर में तीन की इकोनॉमी रेट से मात्र 30 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की। आज के मैच में गुरनूर ने टॉम लाथम को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को शून्य पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर और नेथन स्मिथ भी आज के मैच में गुरनूर ब्रार का शिकार बने। गुरनूर के अलावा आज आकिब नबी, अक्षर पटेल और अंशुल कंबोज को भी दो-दो विकेट मिले।

भारत को मिला 134 रन का आसान सा लक्ष्य

वेलिंग्टन के मैदान पर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश की वजह से देर से शुरू हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम धराशाई हो गई है। न्यूजीलैंड ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। बता दें कि बारिश की वजह से आज का मैच 50 ओवर से घटाकर 47 ओवर का किया गया था। ऐसे में भारत को आज के मैच 47 ओवर में 135 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। गौरतलब है इससे पहले ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में हुए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भी न्यूजीलैंड टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी थी। आज गुरनूर ब्रार के अलावा अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल की कसी हुई गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छु पाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान