Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरेरा के लेखाधिकारी से HSWC का अतिरिक्त प्रभार लिया वापस, तत्काल प्रभाव से लेटर हुआ जारी

हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA), में तैनात राजेश कुमार हरेरा के लेखाधिकारी के साथ हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेट लिमिटेड, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब वित्त विभाग द्वारा राजेश कुमार को एचएसडब्ल्यूसी पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार छोड़ने के आदेश जारी किए हैं।

HARYANA FINANCE DEPARTMENT
HARYANA FINANCE DEPARTMENT

Haryana News: हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा हरेरा के लेखा अधिकारी से एचएसडब्ल्यूसी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी की गई लेटर के अनुसार हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA), पंचकूला में वर्तमान में तैनात मुख्य लेखा अधिकारी राजेश कुमार को, सरकारी आदेश संख्या 15/22/2023-1FA के तहत हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, पंचकूला का जो अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था, उसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया लेने की सूचना जारी की गई है।

राजेश कुमार हरेरा लेखाधिकारी के साथ संभाल रहे थे एचएसडब्ल्यूसी का अतिरिक्त प्रभार

हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA), में तैनात राजेश कुमार हरेरा के लेखाधिकारी के साथ हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेट लिमिटेड, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब वित्त विभाग द्वारा राजेश कुमार को एचएसडब्ल्यूसी पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए लेटर में हरियाणा लेखा अधिकारी राजेश कुमार को तत्काल इस अतिरिक्त प्रभार का कार्यभार छोड़ने के निर्देश जारी हुए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान