Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में मिलेगा 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने इन परिवारों को दी बड़ी सौगात

हरियाणा सरकार इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना यानी एएवाई के पात्र राशन कार्ड धारकों को दे रही है। इसके तहत इन परिवारों को सरोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दे रही है। इसके अतिरिक्त ऊपर की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में लाभर्थियों को दी जाएगी।

GAS CYLINDER SUBSIDY UPDATE
GAS CYLINDER SUBSIDY UPDATE

Haryana News: हरियाणा सहित देश में लगातार बढ़ रही मइंगाई के राहत के लिए हरियाणा में कुछ परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके तहत सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होता है। यदि आप भी इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो इसके बारे में पूरी जानकार ले लें।

दरअसल हरियाणा सरकार इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना यानी एएवाई के पात्र राशन कार्ड धारकों को दे रही है। इसके तहत इन परिवारों को सरोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दे रही है। इसके अतिरिक्त ऊपर की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में लाभर्थियों को दी जाएगी।

इसके लिए लाभ लेने के पात्र व इच्छुक परिवारों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इस आवेदन में एलपीजी कनेक्शन की आईडी, बैंक खाता और खाते का आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। इससे सब्सिडी की राशि परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में आएगी।

कॉमन सर्विस सेंटर से करें आवेदन

इसका लाभ लेने के लिए पात्र परिवार जो बीपीएल और अन्तोदय परिवार अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएचसी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि परिवार की फैमिली आईडी में जो मोबाइल नंबर दर्ज है, वह सक्रिय हो। पंजीकरण के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि जरूरी पड़ने पर इनका विवरण दर्ज किया जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बसाई जाएगी हाइटेक सिटी, राजधानी को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान