IND-NZ Match: विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड की धरती पर इतिहास रचते हुए 385 परियों के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। ईडन पार्क मैदान में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली दुनिया में ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने SENA ग्रुप के देशों के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतकीय पारी खेली हैं। ऑकलैंड की धरती पर हुए आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया है । कोहली ने आज 51 गेंदों में 145.10 की स्ट्राइक रेट से 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया।
385 पारियां खेलकर विराट कोहली ने सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ब्रेक
विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार 74 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को 385 पारियों के बाद ब्रेक कर दिया है। इस मैच से पहले विराट कोहली SENA देशों के खिलाफ अधिकतम शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी पर थे।
SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ अब तक सबसे अधिक 133-133 अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले स्थान पर थे। अब विराट कोहली 134 अर्धशतक के साथ SENA देश के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की पारी खेलकर SENA देशों के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर अब इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। विराट कोहली द्वारा 385 पारी खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा है। सचिन तेंदुलकर ने 417 पारी खेलकर SENA देशों के खिलाफ 133 अर्धशतक लगाए थे।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का नाम आता है। इन्होंने 301 पारी खेलकर सेना देशों के खिलाफ 100 अर्धशतक लगाए थे। चौथे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा और पांचवें नंबर पर शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम आता है। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आज न्यूजीलैंड पर विजय प्राप्त कर एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।


