Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से एक साथ आठ लोग हुए हताहत

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में करंट लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना जिला के छापोली गांव की है, जहां सोमवार सुबह सड़क बनाने के दौरान हादसा हुआ है। इससे यहां काम कर रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से एक साथ आठ लोग हुए हताहत

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू में बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 लोगों की गई जान राजस्थान के झुंझुनूं जिले में करंट लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना जिला के छापोली गांव की है, जहां सोमवार सुबह सड़क बनाने के दौरान हादसा हुआ है। इससे यहां काम कर रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा 5 मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

इस घटना को लेकर उदयपुरवाटी के थाना प्रभारी रामपाल ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण के काम के दौरान रोड़ी-बजरी मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इसके कारण मशीन में करंट चला गया और इससे यहां पर काम कर रहे मजदूरों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि इस हादसे से ग्रामीणों में रोष है। घटना के बाद ग्रामीण यहां पर एकत्रित हो गए और धरना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं के उपयुक्त डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के साथ विधायक भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, गुर्जर नेता रविंद्र सिंह भडाना मौेके पर पहुंचे।

मरने वालों में ठेकेदार भी शामिल

वहीं प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में ठेकेदार की भी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी फोन पर बात की।

प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी 30 वर्षीय हरिराम गुर्जर, 22 वर्षीय मंगलचंद गुर्जर, 29 वर्षीय कालूराम गुर्जर, 23 वर्षीय पवन गुर्जर, 38 वर्षीय छापोली निवासी विष्णु सैनी, 30 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी, 27 वर्षीय मुकेश सैनी, 32 वर्षीय फतेहचंद सैनी शामिल हैं।वहीं इस घटना में छापोली निवासी महेंद्र, 45 वर्षीय गीता देवी, 35 वर्षीय संतरा देवी, 45 वर्षीय गिदाराम व 38 वर्षीय मंजू देवी शामिल हैं।

यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा के साथ झुंझुनूं कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सिंह सागर और विधायक भगवाना राम सैनी झुंझुनू जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मरने वाले 8 लोगों में मजदूरों के साथ ठेकेदार भी शामिल बताया जा रहा है।

राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से एक साथ आठ लोग हुए हताहत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से बिहार के लिए चलेगी 12 अंतरराज्यीय बसें, किराये में 1100 रुपये से ज्यादा की छूट