Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

MSP procurement : मूंग का भाव 8780 और मूंगफल 7517 रुपये क्विंटल, राजस्थान में एमएसपी खरीद के लिए पंजीकरण शुरू

MSP procurement : मूंग का भाव 8780 और मूंगफल 7517 रुपये क्विंटल, राजस्थान में एमएसपी खरीद के लिए पंजीकरण शुरू

राजस्थान में खरीफ वर्ष 2026 में मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को लेकर राजफैड स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। पंजीकरण राजफेड वेबसाइट, ई-मित्र और राजफेड किसान ऐप से होगा। भारत सरकार से खरीद लक्ष्यों की स्वीकृति मिलते ही खरीद कार्य आरंभ होगा।

राजफैड के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी हरिसिंह शर्मा के अनुसार भारत सरकार ने खरीफ 2026 के लिए मूंग का समर्थन मूल्य 8780, उड़द 8200, सोयाबीन 5708 व मूंगफली 7517 रुपए प्रति किंटल तय किया है। मूंग, उड़द, सोयाबीन में अधिकतम 12 प्रतिशत और मूंगफली में 8 प्रतिशत नमी निर्धारित है। राज्य में इस वर्ष मूंग के 315, मूंगफली के 284, उड़द के 136 एवं सोयाबीन के 77 केंद्रों पर फसलों की खरीद होगी। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 2000 किसानों का पंजीकरण होगा।

प्रत्येक किसान से मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन की अधिकतम 40 क्विंटल उपज खरीदी जाएगी। उड़द के लिए यह सीमा लागू नहीं होगी। उपज का भुगतान किसानों के आधार से लिंक खाते में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) से ही होगा। जिन स्थानों पर ऑनलाइन गिरदावरी नहीं है, वहां किसानों को ऑफलाइन गिरदावरी से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार पंजीकरण सुनिश्चित करने की कहा गया है। हनुमानगढ़ जिले में मूंग खरीद को लेकर बारह खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

बडबिड़ाना ग्राम सेवा सहकारी समिति तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति नोहर, भादरा रावतसर, पल्लू टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगरिया, गोलूवाला, पीलीबंगा, संगरिया में मूंग की सरकारी खरीद की जाएगी। इसी तरह मूंगफली खरीद को लेकर सात केंद्र घोषित हैं। नोहर, पल्लू, रावतसर, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन, संगरिया क्रय विक्रय सहकारी समिति तथा खुइयां ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से मूंगफली की खरीद की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Success Story : मुंबई से आई बहू ने राजस्थान के रेगिस्तान में बोए हौसले, 50 एकड़ में उगा रही सफलता की फसल