Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana New Scheme : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ा मौका, आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेगी 6 माह तक इंटर्नशिप

Haryana New Scheme : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ा मौका, आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेगी 6 माह तक इंटर्नशिप

हरियाणा के युवाओं को सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बनी आंगनबाड़ी केंद्रों में इंटर्नशिप का मौका दिया है। इंटर्नशिप शुरू करने का सरकार का उद्देश्य बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इस इंटर्नशिप में कार्यक्रम के माध्यम से कालेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा समुदाय के लोगों को सीखने व उनके विकास में योगदान मिलेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने बताया कि आंगनबाड़ी के स्तर को सुधारने के साथ ही युवाओं की स्किल को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न कालेजों व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी व समाज के इच्छुक इसमें भाग ले सकते है। इस कार्यक्रम में वह लोग भाग ले सकते है जो प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहता है।

दो से छह माह की होगी इंटर्नशिप

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी में इंटर्नशिप की अवधि दो से छह माह की रखी गई है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल आधारित गतिविधियों के संचालन में सहयोग करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग करने व बच्चों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को जाना जा सकेगा। इससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं को भी जमीनी स्तर पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

इंटर्नशिप करने वालों को दिया जाएगा प्रमाण पत्र

प्रदेश की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बनी आंगनबाड़ियों में इंटर्नशिप करने वाले प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्हें अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन और मेंटरिंग भी मिलेगी। यह कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करेगा।

इंटर्नशिप के लिए करना होगा आनलाइन आवेदन

प्रदेश की आंगनबाड़ियों में इंटर्नशिप करने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों व सामाजिक व्यक्ति को बाल सारथी पोर्टल के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। जहां पर पोर्टल पर जाकर अपनी पूरी जानकारी दर्ज करके कागजात अपलोड करने होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

पंचायती राज आम चुनाव-2026: तृतीय चरण के मतदान के लिए डीडवाना से मतदान दल रवाना