Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी

हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम शहर में वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर बनाने के लिए पहले चरण में 940 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिसंबर 2026 की डेट लाइन रखी गई है। जानकारी के अनुसार HSIIDC के डीजीएम अरुण गर्ग के ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल सिटी में पहले चरण का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

WORLD CLASS ICONIC TOWER
WORLD CLASS ICONIC TOWER

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस परियोजना के तहत प्रदेश के गुरुग्राम जिले की ग्लोबल सिटी को नया कमर्शियल हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) के अधिकारियों इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। डीपीआर तैयार करवाने हेतु सरकार द्वारा सलाहकार नियुक्त कर करने की तैयारी की जा रही है। सरकार इस परियोजना के माध्यम से ग्लोबल सिटी को एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित करने की तैयारी कर रही है।

पहले चरण पर 940 करोड रुपए होंगे खर्च

हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम शहर में वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर बनाने के लिए पहले चरण में 940 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिसंबर 2026 की डेट लाइन रखी गई है। जानकारी के अनुसार HSIIDC के डीजीएम अरुण गर्ग के ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल सिटी में पहले चरण का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे से जुड़े काम तीन महीने में पूरे करने के लिए विभाग द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। इससे ग्लोबल सिटी को एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि प्रोग्राम की ग्लोबल सिटी को करीब 1003 एकड़ में विकसित की जा रही है।

वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर में रहवासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

ग्लोबल सिटी को एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले के रूप में विकसित करने हेतु सरकार द्वारा विकसित किया जा रहे वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर में रहवासियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा ग्लोबल सिटी में रेजिडेंशियल ब्लॉक, खुदरा बाजार, होटल, अस्पताल, स्कूल, विवाह महल, सामुदायिक केंद्र और ऑफिस टावर बनाने की योजना बनाई जा रही है। ग्लोबल सिटी में पहले चरण का काम पूरा होने के बाद एचएसआईआईडीसी ग्लोबल सिटी में पहले चरण बिजली-पानी और सीवर सुविधा देने की तैयारी में जुट गया है। HSIIDC के डीजीएम अरुण गर्ग के अनुसार इस ड्रीम प्रोजेक्ट का पूरा कार्य उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की निगरानी में किया जा रहा है। सरकार का यह प्रोजेक्ट प्रदेश में औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए नए रोजगार उत्पन्न करने में मिल का पत्थर साबित होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Success Story : मुंबई से आई बहू ने राजस्थान के रेगिस्तान में बोए हौसले, 50 एकड़ में उगा रही सफलता की फसल