Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आज अतिथि अध्यापकों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मुख्य सचिव आरके खुल्लर के साथ तकरीबन 30 मिनट हुई मीटिंग बेनतीजा रही है। इसके बाद अतिथि देखो को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के 10,757 गेस्ट टीचर्स की पक्का करने की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिर गया है। अतिथि अध्यापक मामले में आज सरकार के साथ हुई मीटिंग में गेस्ट टीचर्स को पक्का करने हेतु सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि आज 2नवंबर, सोमवार को गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी आरके खुल्लर के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद एक बार फिर गेस्ट टीचर पक्का करने का मामला अटक गया है।
अतिथि अध्यापकों और मुख्यमंत्री के बीच 30 मिनट चली मीटिंग
हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में खुल्लर के आवास पर गेस्ट टीचर्स प्रतिनिधि मंडल और मुख्य सचिव के बीच तकरीबन 30 मिनट तक मीटिंग चली। इस मीटिंग के बारे में में गेस्ट टीचर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रवक्ता अजय लोहान ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट टीचर्स को पक्का करने का फैसला देने की बाद भी सरकार जानबूझकर इस मामले को लटका रही है। गेस्ट टीचर परमानेंट मामले में हरियाणा सरकार स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर नियमित करने से इनकार कर रही है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने ये लेटर जारी किया था।
गेस्ट टीचर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रवक्ता लोहान के अनुसार, मुख्य सचिव आरके खुल्लर ने उन्हें सरकार द्वारा स्पीकिंग ऑर्डर जारी किए जाने की बात कही है। जिस वजह से अब इसे सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जा सकता। गौरतलब है कि आज होने वाली मीटिंग पर प्रदेश के 10000 से अधिक अतिथि अध्यापकों को सरकार से पक्का करने को लेकर पूरी उम्मीद थी, जिस पर पानी फिर गया है।


