Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Rajasthan holidays cancelled : राजस्थान में इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद, 5 से 12 नवंबर तक नहीं मिलेगा कोई अवकाश

Rajasthan holidays cancelled : राजस्थान में इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद, 5 से 12 नवंबर तक नहीं मिलेगा कोई अवकाश

राजस्थान में कर्मचारी त्योहारी सीजन में छुट्टियों का इंतजार कर रहे है और स्कूलों की छुट्टियां भी हो चुकी है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले परिवार अब अपने गांव व शहर में जाने की तैयारी में लगे हुए है, लेकिन इसी बीच में राजस्थान सरकार ने कुछ कर्मचारियों को झटका दिया है। जहां पर सरकार की तरफ से कर्मचारियों की छुट्टी को रद कर दिया है।

इस दौरान कर्मचारियों को 5 नवंबर से 12 नवंबर तक कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं होगी और न ही किसी तरह का अवकाश ले सकेंगे। इसके लिए राजस्थान के अग्निशमन विभाग में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर दिया है। विभाग ने 5 से 12 नवम्बर तक सभी दमकलकर्मियों के अवकाश के है, निरस्त कर दिए है। इस अवधि दौरान उदयपुर शहर के सभी 6 फायर स्टेशन सहित प्रदेश के सभी को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बाजारों में भीड़ व ट्रैफिक देखते हुए रणनीति में बदलाव किया है।

दमकलों को फायर स्टेशन के अंदर सीमित रखने के बजाय चौराहों, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में तैनात रखा जाएगा। इससे घटना स्थल तक पहुंचने के रिस्पांस टाइम में कमी आएगी। गलियों या दूरदराज के हिस्सों में आग फैलने से पहले ही काबू पाया जा सकेगा। अग्निशमन विभाग केवल राहत कार्यों तक सीमित न रहकर आमजन को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक भी करेगा। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आग से बचाव के दिशा-निर्देशों वाले होर्डिंग्स लगेंगे। साथ ही आम नागरिकों को सावधानी बरतने के संदेश वाले पम्फलेट बांटे जाएंगे, जिससे लोग त्योहार को बिना किसी अनहोनी के सुरक्षित मना सकें।

उदयपुर शहर में मोर्चा संभालेंगे 140 जवान

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 140 दमकलकर्मी लगातार तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। यदि किसी स्थान पर बड़ी आग लगने जैसी विषम परिस्थिति उत्पन्न होती है तो आपात स्थिति के मद्देनजर उन कार्मिकों को भी ड्यूटी पर दोबारा बुलाने की व्यवस्था की गई है, जो अपनी शिफ्ट समाप्त कर घर लौट चुके होंगे।

फायर ऑफिसर बीएल चौधरी ने बताया कि त्योहार के मौके पर आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। दो दिन बाद ही शहर में दमकल की गतिविधियां दिखने लगेंगी। दिवाली के खास दिनों में हाई अलर्ट मोड पर रहेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी