Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New traffic corridors : उदयपुर को मिलेंगे नए ट्रैफिक कॉरिडोर, पारस तिराहे पर फ्लाईओवर, बलीचा में स्टेच्यू सर्कल जैसा डिजाइन

New traffic corridors : उदयपुर को मिलेंगे नए ट्रैफिक कॉरिडोर, पारस तिराहे पर फ्लाईओवर, बलीचा में स्टेच्यू सर्कल जैसा डिजाइन

राजस्थान की झीलों की नगर उदयपुर की तस्वीर बदलने वाली है। इसके लिए उदयपुर को नए ट्रैफिक कॉरिडोर मिलने वाले है। इसमें अहमदाबाद से शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्ग बलीचा तिराहे को जयपुर के स्टेच्यू सर्कल की तर्ज पर अंडाकार आकार दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 6.50 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा और प्रोजेक्ट को जनवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इसी तरह पारस तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर नए साल में यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। आयुक्त ने को पारस तिराहे के फ्लाईओवर, बलीचा तिराहे, जड़ाव नर्सरी से कलड़वास तक सड़क, प्रतापनगर से देबारी एलिवेटेड रोड और खेलगांव में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया।

पारस तिराहे पर 70 फीसदी काम पूरा

पारस तिराहे पर करीब 42 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 500 मीटर लंबे फ्लाईओवर का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह फ्लाईओवर पटेल सर्कल अंडरपास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय नीचे तक दौरान उत्तरेगा। निरीक्षण के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के दो स्पान की स्लैब लॉन्चिग का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि तीसरे स्पान का काम प्रगतिरत है। दिसंबर तक शेष नौ स्पान का काम पूरा करने का लक्ष्य है।

बलीचा में तिराहे पर विशेष डिजाइन

शहर के प्रवेश द्वार बलीचा तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए खास डिजाइन तैयार किया गया है। यहां जयपुर के स्टेच्यू सर्कल की तर्ज पर अंडाकार आकार का सर्कल बनाया जाएगा। करीब साढ़े छह करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में तिराहे की री-इंजीनियरिंग कर यातायात को व्यवस्थित किया जाएगा। प्राधिकरण ने जनवरी के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

जड़ाव नर्सरी से कलड़वास तक चौड़ी सड़क, अब हटेंगे अतिक्रमण

जड़ाव नर्सरी से कलड़वास तक सड़क पहले संकरी थी, जिसे अब फोरलेन में विकसित किया गया है। आयुक्त ने इस मार्ग का निरीक्षण कर आगे के कार्यों की जानकारी ली। सड़क के सुचारू उपयोग में आ रही बाधाओं और अतिक्रमणों को जल्द हटाने के निर्देश दिए, ताकि चौड़ी सड़क का पूरा लाभ वाहन चालकों को मिल सके।

दीपावली बाद रफ्तार पकड़ेगा एलिवेटेड रोड का काम

प्रतापनगर से देबारी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के कार्य की प्रगति र्भ देखी गई। अधिकारियों को कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। वहीं खेलगांव में ऑलवेदर स्वीमिंग पूल सहित प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी संजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता हितेष सुखवाल, अधिशाषी अभियंता महेन्द्र बरफा, तरुण पालीवाल, नीरज माथुर, तहसीलदार जाबरदान सिंह तथा राजस्व शाखा से अभिमन्यु राणावत और भरत हथाया मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड क्लास आईकॉनिक टावर, एकीकृत, व्यावसायिक और आवासीय जिले में विकसित होगी सिटी