डीडवाना(लोकेश अग्रवाल)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। दौड़ को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दौड़ जिला मुख्यालय डीडवाना स्थित अस्पताल चौराहा से शुरू हुई और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के जवान, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाडी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
नागौर
डीडवाना: राष्ट्रीय एकता दिवस पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, नागरिकों ने ली एकता की शपथ
डीडवाना जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। अस्पताल चौराहा से शुरू हुई दौड़ में छात्रों और नागरिकों ने भाग लिया।

