Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कुशलगढ़ क्षेत्र सहित बांसवाड़ा जिले में रहेगा आज 5 घंटे इलेक्ट्रिसिटी आउटेज

POWER CUT BANSWARA
POWER CUT BANSWARA

Banswara news: बांसवाड़ा में आज पावरकट की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। विद्युत विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार जिलेभर में आज रखरखाव कार्य के चलते 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे बांसवाड़ा 220 केवी चित्तौड़-देबारी-मादरी लाइन पर पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते जिले भर में आज पावर कट दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 220 केवी जीएसएस बांसवाड़ा पर शटडाउन लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस दौरान बांसवाड़ा 220 केवी जीएसएस से निकलने वाले शहरी व औद्योगिक फीडरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र की बिजली पांच घंटे तक बंद रहेगी।

कुशलगढ़ के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

बांसवाड़ा जिले में 132 केवी बागीदौरा-कुशलगढ़ विद्युत प्रसारण लाइन व 132 केवी जीएसएस कुशलगढ़ पर आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते सोमवार दोपहर 1:10 बजे से शाम 5:40 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कुशलगढ़ शहर सहित डूंगरा, मोहकमपुरा, टीमेड़ा, रामगढ़ और इनसे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा रहवासियों से मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान