Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Rail Line Rajasthan : राजस्थान में 72 किमी लंबी नई रेल लाइन, सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, 10 स्टेशनों पर होगा ट्रेन ठहराव

New Rail Line Rajasthan : राजस्थान में 72 किमी लंबी नई रेल लाइन, सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, 10 स्टेशनों पर होगा ट्रेन ठहराव

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान में रेल नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। रेलवे विभाग हरियाणा के रेवाड़ी से जयपुर तक 191 किलोमीटर नई रेल लाइन को मंजूरी दी है, वहीं राजस्थान में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी के लिए रेलवे विभाग ने धौलपुर-सरमथुरा तक 72 किलोमीटर की नई रेल लाइन की सौगात देने वाला है। इस रेलवे लाइन पर ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सुपरफास्ट सफर होगा।

रेलवे विभाग द्वारा इस रेलवे लाइन पर 10 स्टेशनों का निर्माण किया गया है। अब रेलवे विभाग द्वारा धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन तक नई रेल लाइन 31 अक्टूबर को निरीक्षण किया जाएगा। रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की तरफ से विशेष ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाई जाएगी। जहां पर इस नई रेल लाइन को चालू करने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। इस रेल लाइन पर जो दस नए रेलवे स्टेशन बनाए गए है, उनकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है। वर्तमान में यहां पुरानी लाइन वाले ट्रैक पर घुमाव था और दूसरी तरफ खलतियां थी, जिसमें पानी का भराव रहता है।

पुलिस लाइन फाटक भी तैयार

धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन के बीच 31 अक्टूबर को ट्रायल प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से इन दिनों स्टेशन समेत लाइन पर जोरों शोरों से कार्य हो रहा है। पुलिस लाइन के आगे समपार रेलवे फाटक को लगभग पूरा किया जा चुका है। इसी तरह जिरौली फाटक के पास भी लिमिटेड हाइट सबवे तैयार किया है, यहां एनएच 44 की सर्विस लेन से जुड़ा है जिस पर ट्रैफिक अधिक है। आने वाले दिनों में फाटक बंद होने पर यहां वाहन चालकों को ट्रेन गुजरने का इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर कई दिनों से लाइन के दोनों तरफ गड्ढे हो रहे हैं।

धौलपुर-सरमथुरा रेलवे लाइन पर इन जगह पर बनाए गए रेलवे स्टेशन

धौलपुर-सरमथुरा 72 किलोमीटर नई रेल लाइन पर रेलवे विभाग ने दस स्टेशनों का निर्माण किया गया है। जहां पर ट्रेनों का ठहराव होगा और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस रेल लाइन के माध्यम से देश की प्रमुख रेल लाइनों के माध्यम से भी इन गांव व शहरों की कनेक्टिविटी होगी। इस रेल लाइन पर धौलपुर जंक्शन, नूरपुरा गढ़ी सांदरा, सुरोठी, मोहरी, रनपुरा, आंगई, कांकरेट, बरौली, सरमथुरा रेलवे स्टेशन बनाए गए है। जहां पर इन क्षेत्र के यात्री तो लाभ मिलेगा ही, साथ में इन गांव के साथ लगते दूसरे गांव को भी लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के रूप में उतरेंगे मैदान पर