Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New Greenfield Highway : हरियाणा-पंजाब को नया ग्रीनफील्ड हाईवे, 6 लेन हाईवे से दिल्ली, हिमाचल, जम्मू के ट्रैफिक को भी मिलेगा लाभ

New Greenfield Highway : हरियाणा-पंजाब को नया ग्रीनफील्ड हाईवे, 6 लेन हाईवे से दिल्ली, हिमाचल, जम्मू के ट्रैफिक को भी मिलेगा लाभ

नए साल पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू सहित दिल्ली के वाहन चालकों को नया ग्रीनफील्ड हाईवे मिलने वाला है। यह ग्रीनफील्ड हाईवे अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड है। हरियाणा के अंबाला से पंजाब के मोहाली के आईटी सिटी चौक तक बन रहे 6 लेन हाईवे की जल्द ही सौगात मिलने वाली है। इस हाइवे को 31 दिसंबर तक ट्रैफिक शुरू करने का काम तेजी से चल रहा है।

इस ग्रीनफील्ड हाईवे के चलने के बाद अंबाला से मोहाली, चंडीगढ़, पंजाब, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरकपुर व डेराबस्सी में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ग्रीनफील्ड हाईवे की लंबाई 30 किलोमीटर है, लेकिन इसके शुरू होने के बाद जीरकपुर व डेराबस्सी में लगने वाले करीब 40 से 50 मिनट समय बचेगा और बिना ब्रेक लगाए ही वाहन अपने गतंव्य की तरफ निकल जाएंगे। इससे पहले जीरकपुर व डेराबस्सी में ट्रैफिक का बहुत लोड रहता है, इसके कारण सुबह व शाम के समय तो जाम की भंयकर स्थिति बन जाती है, लेकिन नया अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड बनने के बाद इससे राहत मिल जएगी।

प्रोजेक्ट 1 साल से ज्यादा लेट, ठेकेदार पर पेनल्टी नहीं

आरटीआई एक्टिविस्ट अमित गुप्ता को एनएचएआई (चंडीगढ़ पीआईयू) से मिली जानकारी के मुताबिक, पैकेज-1 का 90.54% काम पूरा हो चुका है। काम पूरा करने की नई डेडलाइन 15 दिसंबर तय की गई है। प्रोजेक्ट की मूल डेडलाइन 11 अक्टूबर 2025 थी, यानी यह एक साल से अधिक देरी से चल रहा है। इसके बावजूद एनएचएआई ने ठेकेदार पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई है।

दूसरा पैकेज पहले से चालू, ग्रीनरी पर भी फोकस

कनेक्टिविटी मजबूतः आईटी सिटी चौक से कुराली तक का दूसरा पैकेज पहले ही शुरू हो चुका है। अब अंबाला से आईटी सिटी चौक (पहला पैकेज) चालू होने से अंबाला से कुराली तक का पूरा कॉरिडोर कनेक्ट हो जाएगा।

90 प्रतिशत बजट खर्चः प्रोजेक्ट की 90 प्रतिशत वित्तीय राशि खर्च हो चुकी है। पर्यावरण सुधार के लिए सड़क के मीडियन में 18 हजार और एवेन्यू में 15 हजार (कुल 33 हजार) पौधे लगाए जा रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike 2026 : दिवाली पर राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया, कर्मचारी व पेंशनभोगियों नौ माह का मिलेगा एरियर