Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

IND-NZ T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के रूप में उतरेंगे मैदान पर

भारत और न्यूजीलैंड ने आज 20 ओवरों में 260 रन का लक्ष्य दिया है। आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेले जा रहे t20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल की 25 गेंद पर 65 रन की धमाकेदार पारी के चलते शुरुआत में तीन झटके लगने के बाद भी न्यूजीलैंड ने आज भारत को 260 रन का विशाल टारगेट दिया है।

IND-NZ T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के रूप में उतरेंगे मैदान पर

IND-NZ Match Live: भारत और न्यूजीलैंड ने आज 20 ओवरों में 260 रन का लक्ष्य दिया है। आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेले जा रहे t20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल की 25 गेंद पर 65 रन की धमाकेदार पारी के चलते शुरुआत में तीन झटके लगने के बाद भी न्यूजीलैंड ने आज भारत को 260 रन का विशाल टारगेट दिया है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव किए गए। बीसीसीआई ने ईशान किशन के फिट होने के बाद वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। वहीं दूसरा बड़ा बदलाव गेंदबाजी में किया गया है। भारत के देश गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह आज मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

मयंक यादव को मिली 3 सफलता

मयंक यादव ने आज प्लेइंग इलेवन में जगह मिलते ही अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। मयंक ने भारत की तरफ से आज पहला ओवर करते हुए आखिरी गेंद पर टीम सीफर्ट को प्रिंस यादव के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टीम सीफर्ट ने आज पांच गेंद में मात्र तीन रन बनाए। वहीं दूसरे ओवर में भी मंयक यादव को सफलता मिली। दूसरे ओवर में मयंक ने न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज डैरेल मिचेल को 24 रन पर चलता किया। डैरेल मिचेल ने आज 9 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों के साथ 24 रन बनाए। वहीं फिन ऐलन अक्षर पटेल की गेंद पर 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के हाथों में कैच दे बैठे। वहीं तीसरे और में बेवान जैकब्स को सात रन के स्कोर पर चलता किया। मयंक यादव की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने बेवान जैकब्स का कैच लपका। आज के मैच में अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को एक एक सफलता मिली।

ईडन पार्क के मैदान में आज ईशान किशन दिखाएंगे अपनी बल्लेबाजी दम

भारतीय टीम ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क के मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस मैच में भी हमारी टीम पहले वाली रणनीति के साथ ही मैदान में उतरेगी। आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा ईशान किशन को फिट होने के बाद प्लेईंग 11 टीम में जगह दी गई है। ईसान के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी लगातार दो मैच खेलने के बाद टीम से बाहर हो गए हैं। इशान किशन फिट होने के बाद एक बार फिर ईडन पार्क के मैदान में क्रिकेट प्रशंसकों को अपने बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों के खेल के बाद 7 विकटों के नुकसान पर 259 रन बनाए हैं। भारत को इस मैच में जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य मिला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना भारत को पड़ा महंगा, बदलाव के बदले मिला जीरो