IND-NZ Match Live: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेले जा रहे श्रृंखला के चौथे t20 मैच में दो बड़े बदलाव किए गए। वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों के लिए आज अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि बीसीसीआई ने ईशान किशन के फिट होने के बाद वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। वहीं दूसरा बड़ा बदलाव गेंदबाजी में किया गया है। भारत के देश गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह आज मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। भुवनेश्वर कुमार के बाहर होते ही मयंक यादव ने ऑकलैंड की ईडन पार्क में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ईशान किशन के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर एक तरफ जहां क्रिकेट प्रशंसक ख़ुशी मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज ताबड़तोड़ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में से बाहर होने पर क्रिकेट प्रेमियों में गम भी दिखाई दे रहा है।
मयंक यादव को लगातार 3 ओवरों में मिली 3 सफलता
मयंक यादव ने आज प्लेइंग इलेवन में जगह मिलते ही अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। मयंक ने भारत की तरफ से आज पहला ओवर करते हुए आखिरी गेंद पर टीम सीफर्ट को प्रिंस यादव के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टीम सीफर्ट ने आज पांच गेंद में मात्र तीन रन बनाए। वहीं दूसरे ओवर में भी मंयक यादव को सफलता मिली। दूसरे ओवर में मयंक ने न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज डैरेल मिचेल को 24 रन पर चलता किया। डैरेल मिचेल ने आज 9 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों के साथ 24 रन बनाए। वहीं फिन ऐलन अक्षर पटेल की गेंद पर 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा के हाथों में कैच दे बैठे। तीसरे और में बेवान जैकब्स को सात रन के स्कोर पर चलता किया। मयंक यादव की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने बेवान जैकब्स का कैच लपका।
ईडन पार्क के मैदान में आज ईशान किशन दिखाएंगे अपनी बल्लेबाजी दम
भारतीय टीम ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क के मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस मैच में भी हमारी टीम पहले वाली रणनीति के साथ ही मैदान में उतरेगी। आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा ईशान किशन को फिट होने के बाद प्लेईंग 11 टीम में जगह दी गई है। ईसान के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी लगातार दो मैच खेलने के बाद टीम से बाहर हो गए हैं। इशान किशन फिट होने के बाद एक बार फिर ईडन पार्क के मैदान में क्रिकेट प्रशंसकों को अपने बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड की टीम ने 14 ओवरों के खेल के बाद तीन विकटों के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स 58 रन बनाकर और माइकल ब्रेसवेल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।


