हिसार के लोगों को जल्द ही नई ई बस सेवा का लाभ मिलने वाला है। शहर के मिलगेट और सेक्टर 1-4 क्षेत्र के लोगों को जल्द ई-बस की सुविधा मिलने जा रही है। अब ई-बस हिसार बस स्टैंड से जीजेयू, महिला कालेज, पालीटेक्निक कालेज और एयरपोर्ट चौक से होते हुए मिलगेट व सेक्टर 1-4 तक पहुंचेगी। इसके बाद बस शिकारपुर और रायपुर तक जाएगी। इस रूप्ट को लेकर निगम की बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है।
इस रुट पर चलेगी ई बस सेवा
रोडवेज महाप्रबंधक ने ई-बस संचालन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब परिवहन विभाग रूट प्लान तैयार कर रहा है। उसके बाद ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इस बस सेवा के शुरू होने से शहर के वार्ड 6, 7, 8 और 9 सहित संबंधित क्षेत्र के करीब 60 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अभी इन क्षेत्रों के लोगों को बस स्टैंड, कालेजों और शहर के दूसरे हिस्सों तक आने-जाने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर खना पड़ता है। ई-बस चलने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोज शहर में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मिलगेट और सेक्टर 1-4 वासियों को सुविधा होगी।
यह रहेगा रूट प्लान
प्रस्तावित रूप्ट के अनुसार ई-बस हिसार बस स्टैंड से रवाना होकर जीजेयू, महिला कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और एयरपोर्ट चौक से गुजरेगी। इसके बाद मिलगेट और सेक्टर 1-4 होते हुर शिकारपुर और रायपुर तक पहुंचेगी। इस रूट से शहर के शैक्षणिक संस्थानों, रिहायशी क्षेत्रों और आसपास के गांवों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। रूट प्लान तैयार होने के बाद बस के संचालन और स्टंपिज से संबंधित व्यवस्था स्पष्ट होगी।
हिसार रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कहा कि प्रस्तावित रूट हिसार बस स्टैंड से रायपुर तक करीब 13 किलोमीटर दूरी है। इसके अनुसार ई-बस का किराया 25 रुपए निधारित किया गया है। इससे यात्रियों को शहर के विभिन हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल रूट प्लान तैयार होने की प्रक्रिया बाकी है।


