Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इन कर्मचारियों का परफार्मेंस अलाउंस वापस लिया, अब मिलेगा हर माह 2 हजार रुपए जोखिम भत्ता

हरियाणा के इन कर्मचारियों का परफार्मेंस अलाउंस वापस लिया, अब मिलेगा हर माह 2 हजार रुपए जोखिम भत्ता

Haryana News : हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारी व सीवरमैन के वेतन को लेकर दो बड़े फैसले लिए है। जहां पर एक फैसले में सफाई कर्मचारियों को झटका दिया, वहीं दूसरे फैसले में कर्मचारियों को हर माह दा हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू किया है। यह फैसला हरियाणा के शहरी निकाय विभाग में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू रहेगा।

हरियाणा शहरी निकाय विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा है कि नियमित सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को पालिका रोल सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों के समतुल्य 2000 रुपए प्रति माह का जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा, लेकिन इसी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब इन कर्मचारियों को परफॉरमेंस आधारित सालाना राशि नहीं दी जाएगी। परफॉर्मेंस अलाउंस हटाने के फैसले का पता चलते ही सफाई कर्मचारियों ने रोष जताया है।

हरियाणा शहरी निकाय विभाग की तरफ से जारी पत्र संख्या DULB/Estt./3E/2023/35496 दिनांक 24 नवंबर, 2023 और DULB/Estt./3E/2026/2828 दिनांक 04 जून, 2026 के माध्यम से नियमित सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ते के बदले में दिए जाने वाले परफॉरमेंस से जुड़े वार्षिक प्रोत्साहन जो 12 हजार रुपए और 9 हजार रुपए है उसको तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जाता है।

पत्र में कहा गया है कि अब इस खर्च को नगर पालिका द्वारा वहन किया जाएगा। हरियाणा सरकार की तरफ से इन इन कर्मचारियों को अतिरिक्त कोई भी अनुदान व लोन या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। यह पत्र वित्त विभाग और मानव संसाधन विभाग की सहमति से जारी किया गया है।

परफॉरमेंस अलाउंस वापस लेने पर जताया रोष

हरियाणा शहरी निकाय की तरफ से जारी पत्र का पता चलते ही सफाई कर्मचारियों ने रोष जताया है। राज्य नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा परफॉरमेंस अलाउंस वापस लिए जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों को अच्छी कार्यशैली को लेकर प्रोत्साहन राशि दिया जाना जरुरी है ताकि उनको बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। लेकिन अब सरकार इसको वापस ले रही है लेकिन ये उचित नहीं है। जो 2 हजार की भत्ता दिए जाने की बात है वो रिस्क अलाउंस है।

हरियाणा के इन कर्मचारियों का परफार्मेंस अलाउंस वापस लिया, अब मिलेगा हर माह 2 हजार रुपए जोखिम भत्ता

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Rail Line Rajasthan : राजस्थान में 72 किमी लंबी नई रेल लाइन, सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, 10 स्टेशनों पर होगा ट्रेन ठहराव