Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रातों-रात 1 लाख करोड़ का मालिक बना सीकर का समीर खान, अकाउंट देख घरवालों के भी उड़े होश

किसी ने सच ही कहा है कि ‘भगवान जब देता है छप्पर फाड़ कर देता है'। लेकिन समीर खान की कहानी अलग है। समीर खान को भगवान ने तो छप्पर फाड़ कर नहीं दिया, लेकिन बैंक वालों ने टेक्निकल गलती की वजह से रातों-रात 1 लाख करोड़ का मालिक बना दिया। सीकर जिले के रहने वाले समीर खान के साथ ऐसा ही हुआ है।

RAJASTHAN NEWS
RAJASTHAN NEWS

Rajasthan News: किसी ने सच ही कहा है कि ‘भगवान जब देता है छप्पर फाड़ कर देता है'। लेकिन समीर खान की कहानी अलग है। समीर खान को भगवान ने तो छप्पर फाड़ कर नहीं दिया, लेकिन बैंक वालों ने टेक्निकल गलती की वजह से रातों-रात 1 लाख करोड़ का मालिक बना दिया। सीकर जिले के रहने वाले समीर खान के साथ ऐसा ही हुआ है। मेडिकल शॉप पर 10000 की नौकरी करने वाला समीर खान एक बार के लिए रातों-रात एक लाख करोड़ का मालिक बन गया। अकाउंट में इतना पैसा देखकर घर वालों के भी होश उड़ गए। हालांकि टेक्निकल गलती से समीर के खाते में 1 लाख करोड़ ट्रांसफर होने के बाद बैंक ने समीर का अकाउंट कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया है। जिस वजह से अब उनकी मेहनत की कमाई भी 1 लाख करोड़ का मालिक बनने के चक्कर में अटक गई है।

राजस्थान के एक युवक के बैंक खाते में अचानक ही एक लाख करोड़ रुपये क्रेडिट हो गए। हालांकि युवक मेडिकल स्टोर पर काम करता है और दस हजार रुपये वेतन लेता है, लेकिन इतनी बड़ी राशि अचानक ही बैंक खाते में आने पर उसको फ्रीज कर दिया। युवक के बैंक खाते में उसके खुद के 55 हजार रुपये बैलेंस था, लेकिन उसको भी फ्रीज कर दिया गया है।

अब युवक अपने बैंक खाते से मोबाइल भी रिचार्ज नहीं करवा पा रहा है। युवक द्वारा इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस में देनी चाही, लेकिन वहां से कहा गया कि इसके बारे में बैंक से संपर्क किया जाए। युवक के खाते में जितनी राशि आई है वह नेपाल, भूटान, मालदीव, मार्शल आइसलैंड, माइक्रोनेशिया सहित कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है।

सीकर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक समीर खान ने बताया कि उसकी सैलरी मात्र 10 हजार रुपए है, लेकिन उसके बैंक खाते में अचानक ही इतनी राशि आने से वह खुद भी हैरान है। खाते में इतनी रकम आई है, इसके बारे में समीर खान को भी पता नहीं था। जब वह कोटक महिंद्रा बैंक की ऐप के माध्यम से मोबाइल को रिचार्ज करने लगा तो रुपये ट्रांसफर नहीं हुए।

जब उसने ऐप के माध्यम से कोटक महिंद्रा के स्टेटमेंट चेक किया तो उसके खाते में 1 लाख करोड़ रुपये आए हुए है, लेकिन उसको बैंक ने फ्रीज किया हुआ है। उसने बताया कि बैंक ने उसके खाते में मौजूद 55 हजार रुपये को भी फ्रीज कर दिया है। इसलिए उसके बैंक खाते में जीरो शो हो रहा है।

युवक सीकर शहर के सालासर बस स्टैंड पर निर्मल मेडिकल पाइंट पर नौकरी करता है। मेडिकल स्टोर संचालक धीरज शर्मा ने बताया कि समीर उनके यहां जनवरी महीने से काम कर रहा है। उसे हर महीने 10 हजार रुपए सैलरी देते हैं।

साइबर पुलिस थाने के एएसआई दीनदयाल ने बताया कि यह बैंक का कोई टेक्निकल ग्लीच हो सकता है। इसके लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है। वहीं सीकर के कोटक बैंक मैनेजर नितेश कुमार ने बताया कि जिस युवक के खाते में इतनी राशि आई है, वहीं खाताधारक बैंक में आकर संपर्क कर सकता है। जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ बता सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike 2026 : दिवाली पर राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया, कर्मचारी व पेंशनभोगियों नौ माह का मिलेगा एरियर