Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिना कोचिंग छोटे गांव से की बेटी ने पाई बड़ी सफलता, शिवांगी दुबे UPSC में सफलता हासिल कर बनी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा

शिवांगी दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की है। अब उनका उनका चयन केंद्रीय भूजल बोर्ड में सहायक जल भू वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है। गांव की बेटी की इस सफलता से हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

Shivangi Dube success story
Shivangi Dube success story

Shivangi Dube success story: शिवांगी दुबे आज यूपीएससी में सफलता हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। जब हौसले मजबूत हों तो हर लक्ष्य आसान हो जाता है। यही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के सौनभद्र जिला के छोटे से गांव की बेटी शिवांगी दुबे ने। शिवांगी दुबे सौनभद्र जिला के पकरी गांव से आती है। यह गांव रार्बट्सगंज ब्लाक में आता है। छोटे से गांव से निकल कर शिवांगी दुबे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की।

दरअसल शिवांगी दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की है। अब उनका उनका चयन केंद्रीय भूजल बोर्ड में सहायक जल भू वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है। गांव की बेटी की इस सफलता से हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

शिवांगी ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के पाई है। अब बेटी का देश के बड़े संस्थान में वैज्ञानिक बनने से गांव में खुशी का माहौल है। शिवांगी के अनुसार उन्होंने सौनभद्र से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी शिक्षा प्राप्त की।

इससे पहले शिवांगी दुबे आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। इससे आइआइटी भुवनेश्वर में उन्होंने पढ़ाई की। शिवांगी दुब की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2025 में सीएसआइआर-यूजीसी नेट की परीक्षा में पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान विषय में 95.77 परसेंटाइल हासिल किया था।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike 2026 : दिवाली पर राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया, कर्मचारी व पेंशनभोगियों नौ माह का मिलेगा एरियर