हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा मार्गों का विस्तार किया जा रहा है और कई मार्गों को टू लेन से फोरलेन किया जा है। हरियाणा सरकार ने 26 किलोमीटर लंबे नए फोरलेन की मंजूरी दी गई है। नए फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है।
जहां पर जमीन अधिग्रहण से लेकर उसके निर्माण कार्य को पूरा करन के लिए 555.83 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी है। इस फोरलेन सड़क को नेशनल हाईवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और इसके बीच में आने वाले शहरों में बिना बाधा वाहन चलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। ऐसे में वाहन बिना किसी बाधा के फर्राटा भर सकते हैं।
यह नया फोरलेन गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से लेकर झज्जर जिले के कुलाना तक बनाया जाएगा। बिलासपुर से कुलाना की दूरी लगभग 26 किलोमीटर है और फिलहाल यहां पर टू लेन सड़क बनी हुई है, लेकिन इस पर ट्रैफिक का लोड ज्यादा है। इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा टू लेन मार्ग का विस्तार करके उसको फोरलेन बनाया जाएगा।
जहां पर फोरलेन बनाने के लिए जहां पर जमीन की जरूरत पड़ेगी, उसको अधिग्रहण किया जाएगा। इसलिए सरकार ने फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। परियोजना के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45-ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार लेन का किया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया फोरलेन
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्र रणबीर गंगवा ने बताया कि बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें पटौदी शहर में फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का करने का प्रविधान शामिल किया है। परियोजना के तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा।
साथ ही पटौदी शहर में फ्लाईओवर का निर्माण और हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा के बाद परियोजना का संशोधित अनुमान 555.83 करोड़ रुपये किया गया है।


