Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सर्दियों में बार-बार फट जाते हैं होंठ, ऐसे करें देखभाल

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में होंठ फटने की समस्या आम हो जाती है। हालांकि बहुत सारे लोग अपने होंठों की खास देखभाल रखते हैं, लेकिन फिर भी कई बार होंठ फट जाते हैं। ऐसे में होंठों की खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि सर्दी के कारण मौसम खुश्क होता है और इससे त्वचा भी सूख जाती है। इससे होंठ फटने की समस्या आम होती है।

LIPS CARE TIPS
LIPS CARE TIPS

Lips care tips: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में होंठ फटने की समस्या आम हो जाती है। हालांकि बहुत सारे लोग अपने होंठों की खास देखभाल रखते हैं, लेकिन फिर भी कई बार होंठ फट जाते हैं। ऐसे में होंठों की खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि सर्दी के कारण मौसम खुश्क होता है और इससे त्वचा भी सूख जाती है। इससे होंठ फटने की समस्या आम होती है।

अपने ड्राई होंठों में नमी बनाए रखने के लिए आमतौर पर लिप बाम का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होता। ऐसे में होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और फिर होंठ फट जाते हैं। इससे कई बार असहनीय दर्द तो होता ही है, साथ ही बाहर जाने या कार्यालय में जाने पर शर्मिंदगी भी होती है।

ऐसे में जरा सी सावधानी रख कर होंठ फटने की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसको लेकर मौसम बदलने के साथ ही कई सारी जानकारियां भी सोशल मीडिया में चलने लगती हैं। लेकिन ऐसे ही किसी भी जानकारी पर भरोसा नहीं करें।

जानें विशेषज्ञ की राय

जींद के नागरिक अस्पताल में डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला के अनुसार होंठ हमेशा फटे रहना बहुत गंभीर मामला है। कई बार इससे खून भी आता है और जलन होती है। इसलिए यदि आप लिप बाम का प्रयोग करते हैं तो भी इससे पहले मॉइस्चराइजर जरूर लगा लें। क्योंकि सूखे यानी ड्राई होंठों लिप बाम लगाना ठीक नहीं है। इसको नमी देने के लिए जरूरी है कि मॉइस्चराइजर लगाया जाए।

इसके अलावा मुख्य सावधानी यह है कि प्रयास करें कि बार-बार जीभ होंठों को न छूए। क्योंकि जब होंठ सूखते हैँ तो जीभ से इसको नमी देने का प्रयास किया जाता है। इससे यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जैसे ही जीभ की नमी सूखती है। यह पहले से अधिक रूखा बना देती है।

डा. राजेश भोला के अनुसार जो लोग अधिक मात्रा में मैट लिपस्टिक का प्रयोग करते हैं, उनको भी यह समस्या अधिक रहती है। इस मौसम में ऐसे प्रसाधनों के प्रयोग से बचें। हां यहां पर मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिक का प्रयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं एंटी-एक्ने क्रीम भी होंठों को अधिक रूखा बनाती है। कई बार चेहरे के साथ यह क्रीम होंठों पर भी लग जाती है।

रात मो अपनाएं घरेलू नुस्खा

फटे होंठों से राहत के लिए रात को सोने से पहले घरेलू नुस्खा अपनाया जा सकता है। इसमें मलाई का प्रयोग बेहतर है। रात को होंठों पर हल्के हाथ से मलाई लगा दें। इससे होंठों में नमी बनी रहती है। साथ ही होंठ अच्छी प्रकार से मॉइस्चराइज होते हैं। इसके अलावा यदि मलाई आपको अच्छी नहीं लगती तो पेट्रोलियम जेली का प्रयोग कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike 2026 : दिवाली पर राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया, कर्मचारी व पेंशनभोगियों नौ माह का मिलेगा एरियर