Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में औद्योगिक मशीनरी, सौर ऊर्जा, डिफेंस टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, कॉस्मेटिक निर्माण और वेस्ट-टू-एर्जी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास नई रफ्तार पकड़ेगा। गुजरात के सूरत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश करने हेतु विभिन्न कंपनियों के संस्थापकों और प्रबंध निदेशकों के साथ हजारों करोड़ रुपए का निवेश समझौता हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात दौरे के दौरान लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सरकार की इस पहल से प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा तो मिलेगा ही मिलेगा, साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न कंपनियों के संस्थापकों और प्रबंध निदेशकों को अप्रैल 2027 में हरियाणा में आयोजित होने वाले ‘हैप्पिंग हरियाणा ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का न्यौता भी दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में डिफेंस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए और युवाओं के लिए नए रोजगार उत्पन्न करने हेतु प्रदेश में निवेश के लिए 5000 करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा 2000 करोड़ रुपए का टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश करने का समझौता भी हुआ है। सरकार के इस कदम को प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु बड़ी पहल माना जा रहा है।
वेस्ट-टू-एर्जी क्षेत्र में होगा 4000 करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात दौरे के दौरान बड़े कारोबारियों से हरियाणा में निवेश करने के लिए कई अहम समझौते किए हैं। प्रदेश सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा प्रदेश में वेस्ट-टू-एर्जी क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपए के निवेश हेतु एमओयू साइन किया गया है। इसके अलावा सौर ऊर्जा और कॉस्मेटिक निर्माण क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए और औद्योगिक मशीनरी क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए के निवेश सहित लगभग 12000 करोड़ रुपए के निवेश हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान हरियाणा सीएम के साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रधान सचिव खुल्लर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग महानिदेशक यश गर्ग सहित तमाम बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।


