Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Employee Bonus : हरियाणा के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी, चार माह का मिलेगा एरियर

Employee Bonus : हरियाणा के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी, चार माह का मिलेगा एरियर

हरियाणा के कर्मचारियों को सरकार द्वारा दिवाली से पहले वेतन वृद्धि के तौर पर बड़ा तोहफा दिया है। जहां पर कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को चार माह का एरियर भी देने की घोषणा की है।

इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली पर्व पर सीधा लाभ मिलने वाला है। सरकार द्वारा यह वेतन वृद्धि कर्मचारियों की श्रेणियों के हिसाब से की गई है और इसको इसी माह से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड यानी HKRNL की तरफ से 28 अक्टूबर को जारी किए गए पत्र में वेतन वृद्धि का आदेश दिए है। यह वेतन वृद्धि की दर एक जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

हरियाणा कौशल निगम के तहत हरियाणा के विभिन्न विभागों में लगभग डेढ़ लाख कर्मचारी तैनात है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वेतन वृद्धि कर्मचारियों के अनुभव व जिले की कैटेगिरी के हिसाब से बढ़ाया गया है। यह वेतन वृद्धि बेसिक रेट में 10% और 20% अधिक वेतन मिलेगा।

वेतन बढ़ाने से संबंधित आदेश प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों को भेजा है। इस आदेश के माध्यम से प्रदेश के कर्मचारियों का 800 रुपए से 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

इस हिसाब से बढ़ाया गया वेतन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड द्वार जारी पत्र के माध्यम से बताया गया है कि लेवल 3 लेवल पर वेतन निर्धारित किया गया है। इसमें कैटेगरी-I के जिलों में वेतन 21950 से 31890 रुपए, कैटेगरी-II में 19380 से 28730 रुपए और कैटेगरी-III में 17910 से 27040 रुपए प्रति माह तक रहेगा।

इसके अलावा 5 साल तक के अनुभवी कर्मचारियों को निर्धारित बेस रेट मिलेगा। 5 से 10 साल का अनुभव होने पर बेस रेट से 10 प्रतिशत और 10 साल से अधिक अनुभव होने पर कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।

Employee Bonus : हरियाणा के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी, चार माह का मिलेगा एरियर

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला