Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana News : हरियाणा में धान खरीद गड़बड़ी रोकने के लिए मार्गों पर लगेंगे नाके, 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे कर्मचारी

Haryana News : हरियाणा में धान खरीद गड़बड़ी रोकने के लिए मार्गों पर लगेंगे नाके, 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे कर्मचारी

हरियाणा में फिलहाल धान खरीद का सीजन पीक पर है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। जहां पर धान खरीद की गड़बड़ी को रोकने के लिए दूसरे राज्यों के बार्डर के जिलों में पुलिस नाके लगाए जाएंगे। जहां पर दूसरे प्रदेश से आने वाले धान की खरीद को रोकने के लिए वहां पर चैकिंग होगी, अगर कोई अवैध तरीके से हरियाणा की सीमा में धान लाते हुए मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी कड़ी में यूपी सीमा के साथ लगते जिले के पलवल में डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले में छह पुलिस नाके लगाने के आदेश दिए है। जहां पर पुलिस के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे। यह नाके दिन व रात दोनों समय पर चलेंगे। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी को शिफ्ट के हिसाब से तैनात किया जाएगा। 12-12 घंटे की दो शिफ्ट बनाई गई है। यह नाके दूसरे राज्यों से आने वाले धान की उपज की निगरानी की जा सके और अवैध बिक्री को रोका जा सके।

छह नाकों पर दो बनाई गई शिफ्ट होगी ड्यूटी

पलवल डीसी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने आदेश दिए कि दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा के साथ छह नाके लगाए गए है। इन नाकों पर विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन नाकों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दिन की शिफ्ट और रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक रात की शिफ्ट में ड्यूटी रहेगी।

यह नाके धान खरीद का सीजन पूरा होने तक लागू रहेगी। जिला प्रशासन की तरफ से नाकों में चांदहट थाना क्षेत्र के मल्हा सिंह फार्म, हसनपुर थाना क्षेत्र के आईटी मोड़ भिडूकी, होडल थाना क्षेत्र के करमन बार्डर, चांदहट क्षेत्र के रहीमपुर पुल, हसनपुर थाना क्षेत्र के महोली तथा होडल थाना क्षेत्र के गढ़ी पट्टी शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला