Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा भिवानी डिपो की रोडवेज बस प्रदेश के भिवानी, रोहतक सोनीपत, पानीपत, करनाल सहित कई जिलों के बस यात्रियों का सफर आसान बना रही है। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा चलाई जा रही भिवानी से चंडीगढ़ के बीच रोडवेज सुपरफास्ट बस से भिवानी सहित प्रदेश के लगभग आधा दर्जन जिलों की बस यात्रियों का सफर आसान हो हुआ है। यह बस भिवानी बस स्टैंड से चलकर प्रतिदिन वाया चांग, सिसर, लाखन माजरा, चिड़ी, कथूरा, गोहाना, इसराना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, तरावड़ी, नीलोखेड़ी, पिपली, शाहाबाद, अंबाला, बलदेव नगर, डेराबस्सी और जीरकपुर के रास्ते चंडीगढ़ का सफर तय करेगी। इस बात से ग्रामीण क्षेत्र के बस यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
भिवानी से चंडीगढ़ के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई भिवानी और चंडीगढ़ के बीच हरियाणा रोडवेज बस भिवानी बस स्टैंड से सुबह 05:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस महम से सुबह 05:40 बजे, गोहाना से सुबह 06:30 बजे, पानीपत से सुबह 07:20 बजे और करनाल से सुबह 08:10 बजे चलकर जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई भिवानी और चंडीगढ़ के बीच सुपरफास्ट बस वापसी में चण्डीगढ़ से दोपहर 12:20 बजे भिवानी के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ के बाद यह बस अम्बाला कैंट से दोपहर 01:30 बजे, करनाल से दोपहर 03:10 बजे और पानीपत से शाम 04:10 बजे बजे चलकर गोहाना होते हुए भिवानी पहुंचेगी। हैप्पी कार्ड के पात्र व्यक्ति इस बस से निशुल्क यात्रा का भी लाभ उठा सकते हैं। यह बस शुरू होने से भिवानी सहित करनाल, गोहाना और पानीपत के बस यात्रियों का भी चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया है।


