Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के इन गांवों की 12311करोड़ से बदलेगी तस्वीर, खनन से मिले फंड से होंगे विकास के बड़ काम

राजस्थान के इन गांवों की 12311करोड़ से बदलेगी तस्वीर, खनन से मिले फंड से होंगे विकास के बड़ काम

Rajasthan News : राजस्थान सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। जहां पर खनन प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों क विकास पर 12311करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह राशि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन फंड के माध्यम से पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, युवाओं व महिलाओं के कौशल विकास सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्र में की जाएगी। उन्होंने वित्त विभाग को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता और प्राथमिकता देखते हुए राशि स्वीकृत करें और प्रभावी मॉनीटरिंग तय की जाएं।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सचिवालय ने यह आदेश डि​स्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन की राज्य स्तरीय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। डीएमएफटी फंड के गुणवत्तापूर्ण और बेहतर उपयोग के लिए कलेक्टर्स स्तर पर डीएमएफटी संचालन समितियों की नियतकालीन बैठकें आयोजित करने, क्षेत्र की आवश्यकताओं को चिन्हित करने और विकास परक कार्यों की स्वीकृति और प्रभावी मोनेटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

30 प्रतिशत राशि को खर्च किया जाएगा सड़क तंत्र पर

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिवअपर्णा अरोरा ने कहा कि जहां इस राशि को खनन प्रभावित क्षेत्रों के पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरण विकास पर खर्च किए जाएंगे। इसमें से 30 प्रतिशत राशि को सड़क, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी। डीएमएफटी फण्ड से संबंधित जिलों में अब तक 12311 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि के कार्य स्वीकृत किये जा चुके हैं जिसमें से 7217 करोड़ 28 लाख रुपए व्यय हो चुके हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

new road : हिसार एयरपोर्ट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, 26.91 करोड़ से बनेगा नया सड़क मार्ग