Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भुवनेश्वर कुमार तीसरे मैच में भी रहे खाली हाथ, क्या अगले मैच में हो सकते हैं रिप्लेस ?

भुवनेश्वर कुमार तीसरे मैच में भी रहे खाली हाथ, क्या अगले मैच में हो सकते हैं रिप्लेस ?

India-New T20 Match: भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज वेलिंगटन के मैदान में भी कोई खास कारनामा नहीं कर पाए। लगातार तीन माचो में एक भी विकेट नहीं लेने के बाद अब उनके भविष्य पर भी खतरों के बादल मंडराने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अब सिलेक्टर्स की निगाहें भी भुवनेश्वर कुमार पर टिक गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेंदबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद अब भुवनेश्वर कुमार के अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में खेलने को लेकर भी अनिश्चितता बनती दिखाई दे रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पांच मैचों के t20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 198 रन बनाए।

2022 के बाद भुवनेश्वर कुमार को 2026 में मिला था न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका

भारत के पेसर्स गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद भुवनेश्वर को सीधा 2026 में लगभग 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पिछले लगातार तीन मैचों से भुवनेश्वर की अच्छी धुनाई की है। भुवनेश्वर कुमार इस श्रृंखला में एक विकेट के लिए तरस गए हैं। आज के मैच में भुवनेश्वर ने चार ओवर में 40 रन खर्च किए और एक भी सफलता हासिल नहीं की। वहीं अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली है।

वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान की जगह अभिषेक के साथ आज कर रहे हैं ओपनिंग

वैभव सूर्यवंशी आज संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनर बेस्ट मैन के रूप में मैदान में उतरे हैं। हालांकि मैच शुरू होने से पहले तक उनके तीसरे स्थान पर बैटिंग करने की चर्चा चल रही थी। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए आज के मैच में 199 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाजी में मात्र 7 ओवर में ही 133 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 18 गेंदो में 45 रन पर और अभिषेक शर्मा 25 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

संजू सैमसन को रिप्लेस कर ओपनर में उतरे वैभव सूर्यवंशी, 4 छक्के और चार चोकों के साथ वेलिंगटन में मचाया धमाल