Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने; 35 गेंदों में बनाया शतक, भारत पहुंचा जीत के दहलीज पर

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने; 35 गेंदों में बनाया शतक, भारत पहुंचा जीत के दहलीज पर

India-New Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे तीसरे t20 मुकाबले में आज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ कर रख दी। अभिषेक शर्मा ने वेलिंग्टन के मैदान में सिर्फ 15 गेंद में 50 रन और 35 गेंद में 100 रन पूरे किए। पांच मैचों के t20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का बल्ला आज जमकर चला। संजू सैमसन की जगह आज ओपनर में आए वैभव सूर्यवंशी ने चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 19 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 11 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 38 गेंदों 113 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड ने दिया था 198 रन का टारगेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हुए वेलिंगटन के मैदान पर t20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट होकर 198 रन बनाए। 199 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वैभव को ईशान किशन के अनफिट होने की वजह से आज एक बार फिर लगातार दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला। इस मुकाबले में जीत के बाद भारत अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।

भुवनेश्वर कुमार इस श्रृंखला में एक विकेट के लिए तरस गए हैं। आज के मैच में भुवनेश्वर ने चार ओवर में 40 रन खर्च किए और एक भी सफलता हासिल नहीं की। वहीं अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली है। अर्शदीप की बॉल पर टीम सीफर्ट को अक्षर पटेल ने और फिन एलेन को नमन धीर कैच लपक कर पवेलियन भेजा। हालांकि बाद में फिन एलेन और डैरेल मिचेल ने पारी को संभाल लिया। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से डैरेल मिचेल ने आज सबसे अधिक 89 रन बनाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Ind vs NZ Cricket Match : अभिषेक-सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज