Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Ind vs NZ Cricket Match : अभिषेक-सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज

Ind vs NZ Cricket Match : अभिषेक-सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में हुए भारत-न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच भारत के नाम रहा। पांच मैचों की इसी सीरिज को भारत ने 3-0 से अपने नाम कर लिया। तीसरा टी20 मैच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा व वैभव सूर्यवंशी के तूफानी बल्लेबाजी के आगे न्यूजीलैंड टिक नहीं पाया और न्यूजीलैंड द्वारा पहले खेलते हुए दिए गए टारगेट 198 रन का 14 ओवर पूरा होने से पहले ही हासिल कर लिया।

मंगलवार को मैच में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग में उतारने का फैसला भारत के लिए सही रहा, वहीं न्यूजीलैंड के बॉलर पर भारी पड़ा। दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के बाॅलर पर शुरुआत से ही टूट पड़े और कुछ ही ओवर के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के हौंसले को तोड़ दिया।

एक बार तो ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को 10 ओवर के आसपास में जीत लेगा, लेकिन इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी 19 बाल पर 45 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपना परंपरागत खेल जारी रखा। अभिषेक के शतक का अहम रोल रहा जिन्होंने 38 गेंदों पर नौ चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली।

भारत को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हुए, लेकिन टीम को जीत के करीब पहुंचाकर ही गए। उन्होंने 38 गेंदों पर नौ चोके और और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली। जब अभिषेक शर्मा आउट हुए उस समय भारत को जीत के लिए 10 ओवरों में 21 रन चाहिए थे। इसके बाद मैदान में आए श्रेयस अय्यर का 13वें ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए और उन्होंन केवल पांच रन ही बनाए।

14वें ओवर की पहली गेंद पर जेमिसन ने संजू को बोल्ड कर दिया। इस तरह भारत ने 21 रन चेस करने के लिए तीन विकेट को खो दिया। आखिर में 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर नमन धीर ने चौका मारकर 198 रन के टारगेट को हासिल करके भारत ने जीत दर्ज कर ली। भारत ने छह विकेट से मैच जीता और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर बनाए थे 198 रन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसमें डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रनों की पारी और अंत में बेवन जैकब्स के नाबाद 39 रनों के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। यह स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में सिर्फ नौ रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बाउंड्री के लिए तरसा दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में सड़क नेटवर्क को मिली नई रफ्तार, आरओबी, आरयूबी और एलिवेटेड रोड से बदलेगी तस्वीर