Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संजू सैमसन को रिप्लेस कर ओपनर में उतरे वैभव सूर्यवंशी, 4 छक्के और चार चोकों के साथ वेलिंगटन में मचाया धमाल

संजू सैमसन को रिप्लेस कर ओपनर में उतरे वैभव सूर्यवंशी, 4 छक्के और चार चोकों के साथ वेलिंगटन में मचाया धमाल

India-New Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पांच मैचों के t20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट होकर 198 रन बनाए। 199 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम में आज ऊपरी क्रम में बड़ा बदलाव किया गया। भारत के धाकड़ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह आज ओपनर में उतर गया।

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 19 गेंदों में 45 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी को मैथ्यू फिशर ने डिरेल मिशेल के हाथों कैच आउट करवाया। वैभव को ईशान किशन के अनफिट होने की वजह से आज एक बार फिर लगातार दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला।

20 ओवरों में न्यूजीलैंड 3 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने बनाए 198 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे t20 मुकाबले में आज टॉस हारने के बाद बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट 6 गेंदों में मात्र 2 रन बनाकर अर्शदीप की बॉल पर आउट हो गए। टीम सीफर्ट को अक्षर पटेल ने और फिन एलेन को नमन धीर कैच लपक कर पवेलियन भेजा। हालांकि बाद में फिन एलेन और डैरेल मिचेल ने पारी को संभाल लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 198 रन का स्कोर बनाया। न्यू की तरफ से डैरेल मिचेल ने आज सबसे अधिक 89 रन बनाए।

भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका

वेलिंगटन में खेले जा रहे आज तीसरे t20 मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपने दो दिग्गज पेसर्स की गैर मौजूदगी में मैदान पर उतरी है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की आज के मैच में शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। ऐसे में पहले ही पांच मैचों की श्रृंखला में 2 मैच गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम पर पूरी तरह से दबाव बना हुआ है। भारतीय टीम ने 199 रन का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर मात्र 10 ओवर में ही अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत 178 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा को काइल जेमीसन ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Ind vs NZ Cricket Match : अभिषेक-सूर्यवंशी की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज